मौलाना तौकीर रजा और उनके मददगारों को बड़ा झटका।

Picture of Bhaskar News 24

Bhaskar News 24

Share करें

✓ Link copy हो गया!

मौलाना तौकीर रजा और उनके मददगारों को बड़ा झटका।

फिरोज खान/यूपी हेड
ब्यूरो रिपोर्ट/राजेश सिंह

मौलाना तौकीर रजा समेत 60 आरोपियों के खिलाफ पहली चार्जशीट दाखिल।

थाना प्रेम नगर और थाना बारादरी पुलिस ने अलग-अलग मुकदमों में चार्जशीट दाखिल की।

थाना प्रेम नगर पुलिस ने 22 और थाना बारादरी ने 38 लोगों के खिलाफ चार्ज शीट दाखिल की।

बरेली बवाल पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई:
38 आरोपी जेल में, 32 फरार—क्राइम ब्रांच ने संभाली सबसे अहम विवेचना, कानूनी घेराबंदी शुरू

बरेली। 26 सितंबर को हुए शहर के सबसे बड़े बवाल पर अब पुलिस ने शिकंजा कसना औपचारिक रूप से शुरू कर दिया है। बारादरी थाना पुलिस ने आखिरकार पहली चार्जशीट कोर्ट में दाखिल कर दी है, जिसमें मौलाना तौकीर रज़ा को पूरे दंगे का मास्टरमाइंड बताते हुए गंभीर आरोप लगाए गए हैं। यह चार्जशीट श्यामगंज चौराहे पर हुए पथराव और बवाल से जुड़ी है।

पुलिस के मुताबिक 38 आरोपी पहले ही जेल जा चुके हैं, जबकि 32 अन्य अब भी फरार हैं। इनके खिलाफ दूसरी चार्जशीट जल्द दाखिल की जाएगी।

जुमे की नमाज़ के बाद बिगड़े हालात, शहर बना रणभूमि

26 सितंबर को मौलाना तौकीर रज़ा के आह्वान पर भारी भीड़ इस्लामिया कॉलेज मैदान में इकट्ठा हुई।

जुमे की नमाज़ के तुरंत बाद भीड़ अचानक उग्र हो गई और देखते ही देखते शहर के कई इलाकों में पथराव, हंगामा और अफरातफरी फैल गई। हालात काबू करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज तक करना पड़ा।

उस दिन पांच थानों में कुल 10 मुकदमे दर्ज हुए, जिनमें दो केस बारादरी थाने में दर्ज किए गए थे।
श्यामगंज बवाल का मुकदमा चौकी प्रभारी अखिलेश उपाध्याय ने दर्ज कराया था, जिसकी जांच एसएसआई पुष्पेंद्र सिंह ने पूरी की।

पूरा केस बारादरी थानाध्यक्ष धनंजय पांडेय के माध्यम से सीओ तृतीय कार्यालय से कोर्ट भेजा गया।

चार्जशीट में मौलाना तौकीर रज़ा के साथ
डॉ. नफ़ीस, फरहान रज़ा खान, अनीस सकलैनी, मोईन सिद्दीकी सहित कई बड़े नाम शामिल हैं। आरोपियों की लिस्ट में 15 साल का एक किशोर भी दर्ज है।

नई विवेचना—पुराने रिकॉर्ड खंगालने में जुटी क्राइम ब्रांच

बवाल के दो सबसे संवेदनशील मुकदमे अब क्राइम ब्रांच के तेजतर्रार इंस्पेक्टर संजय धीर को सौंपे गए हैं। उन्होंने पुराने विवेचकों से पूरा रिकॉर्ड कब्जे में लेकर दोबारा छानबीन शुरू कर दी है।

कानूनी हलकों का मानना है कि तौकीर रज़ा खेमे की ओर से हाईकोर्ट या सुप्रीम कोर्ट में लड़ाई तय है, इसलिए पुलिस सबूतों की “कील-कांटा फिट” तैयारी कर रही है।

“निर्दोष नहीं फंसाएंगे, पर आरोपी बचेंगे भी नहीं”—एसएसपी

एसएसपी अनुराग आर्य ने कहा कि जिन 38 आरोपियों को पहले ही अदालतों के आदेश पर जेल भेजा जा चुका है, उनके खिलाफ चार्जशीट दाखिल हो चुकी है।

बाकी मुकदमों की विवेचना तेज कर दी गई है।
“जो दोषी होंगे, उन्हें जेल भेजा जाएगा। किसी निर्दोष को नहीं छुआ जाएगा।”—एसएसपी

Bhaskar News 24
Author: Bhaskar News 24

Share करें

✓ Link copy हो गया!
सबसे ज्यादा पड़ गई