बीजेपी ने नितिन नवीन को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त

Picture of Bhaskar News 24

Bhaskar News 24

Share करें

✓ Link copy हो गया!

बीजेपी ने नितिन नवीन को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त

भास्कर न्यूज़ 24 न्यूज़एजेसी

न्यू दिल्ली भारतीय जनता पार्टी ने संगठनात्मक स्तर पर बड़ा फैसला लेते हुए बिहार सरकार में मंत्री श्री नितिन नवीन को पार्टी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है। यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी।

 

भारतीय जनता पार्टी के संसदीय बोर्ड द्वारा जारी आधिकारिक आदेश के अनुसार, यह नियुक्ति 14 दिसंबर 2025 को की गई है। आदेश पर पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह के हस्ताक्षर हैं।

 

पत्र में कहा गया है कि संगठन को मजबूती देने और आगामी राजनीतिक चुनौतियों को देखते हुए श्री नितिन नवीन को यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। पार्टी नेतृत्व को विश्वास है कि उनके अनुभव और संगठनात्मक क्षमता से भाजपा को राष्ट्रीय स्तर पर और मजबूती मिलेगी।

 

इस नियुक्ति की प्रति सभी राष्ट्रीय पदाधिकारियों, प्रदेश प्रभारियों, प्रदेश अध्यक्षों और प्रदेश संगठन महामंत्रियों को सूचनार्थ भेजी गई है।

 

राजनीतिक जानकारों के मुताबिक, नितिन नवीन की नियुक्ति को बिहार और पूर्वी भारत की राजनीति में भाजपा की रणनीति के लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है।

Bhaskar News 24
Author: Bhaskar News 24

Share करें

✓ Link copy हो गया!
सबसे ज्यादा पड़ गई