फिल्म एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा की पत्नी पूनम सिन्हा पहुंची मेनका गांधी के शेल्टर होम 
सीता रसोई ,पीएफए तथा राष्ट्रीय मानव संस्थान के सदस्यों ने किया स्वागत
रिपोर्ट – सत्य प्रकाश
बरेली। जाने माने एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा की पत्नी पूनम सिन्हा आज रामगंगा स्थित रोहिलखंड पशु ,पक्षी शेल्टर होम पहुंची। वह मौजूद संस्थाओं के लोगों ने उनसे शिष्टाचार मुलाकात की बरेली आगमन पर उनका भव्य स्वागत किया गया।
पूनम सिन्हा ने गौशाला में पीड़ित व बीमार गाय, वैल, नंदी एवं कुत्ते बंदरों हाल-चाल देखा शेल्टर होम की स्वच्छता पशुओं की रहने सहने एवं चिकित्सा उपचार की प्रशंसा की।
पूनम सिन्हा ने कहा कि समाज से ऐसे लोगों को सामने आना चाहिए जो जीव जंतुओं की सेवा करें इससे बड़ी कोई सेवा नहीं है।
इस मौके पर पीएफए के सचिव राकेश यादव, वरिष्ठ भाजपा नेता जितेंद्र रस्तोगी, पीएफए उपाध्यक्ष धीरू यादव , रेस्क्यू प्रभारी धीरज पाठक,सह रेस्क्यू प्रभारी विक्रांत यादव, मोहित ठाकुर, सत्यप्रकाश, राष्ट्रीय मानव संस्थान से बिंदु इशिका सिंघानिया, नरेंद्र पाल, राष्ट्रीय पवन निहालानी, एवं सीता रसोई से प्रभात किशोर अग्रवाल, पंकज अग्रवाल,सविता अग्रवाल मुख्य रूप से मौजूद रहे।


