Wednesday, April 29, 2026
Google search engine
HomePolticalसांसद अजय भट्ट पहुंचे भारत दूरसंचार निगम की सलाहकार समिति की बैठक...

सांसद अजय भट्ट पहुंचे भारत दूरसंचार निगम की सलाहकार समिति की बैठक में।

सांसद अजय भट्ट पहुंचे भारत दूरसंचार निगम की सलाहकार समिति की बैठक में।

रिपोर्ट हरीश भाकुनी

 

हल्द्वानी। मंगलवार की हल्द्वानी आवास विकास स्थित भारत संचार निगम कार्यालय में माननीय सांसद लोकसभा अजय भट्ट की अध्यक्षता में दूरसंचार सलाहकार समिति (TAC) की बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्र में दूरसंचार सेवाओं की स्थिति, नेटवर्क विस्तार, उपभोक्ता सुविधाओं तथा भविष्य की योजनाओं पर विस्तृत चर्चा की गई।

 

बैठक में बीएसएनएल के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा क्षेत्र में चल रही परियोजनाओं, 4G/5G विस्तार, ऑप्टिकल फाइबर नेटवर्क, तथा उपभोक्ता शिकायत निवारण की प्रगति की जानकारी दी गई। अधिकारियों ने आश्वस्त किया कि केंद्र सरकार की नीतियों के अनुरूप बीएसएनएल अपनी सेवाओं को और अधिक मजबूत करने के लिए सतत प्रयासरत है। वही सांसद अजय भट्ट ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि दूरसंचार सेवाएं आज आमजन की मूलभूत आवश्यकता बन चुकी हैं।

उन्होंने बीएसएनएल अधिकारियों को निर्देश दिए कि पर्वतीय एवं दूरस्थ क्षेत्रों में नेटवर्क कवरेज, मोबाइल एवं ब्रॉडबैंड सेवाओं की गुणवत्ता में निरंतर सुधार किया जाए, ताकि आम नागरिकों को निर्बाध और सुलभ सेवाएं प्राप्त हो सकें। इसी प्रकार की सुविधा पर्वतीय क्षेत्र में बाधित ना हो इसके लिए भी समय-समय पर क्षेत्र में जाकर समस्याओं का निराकरण करें।

बैठक में बीएसएनएल के महाप्रबंधक कुमाऊं संजय प्रसाद, उप महाप्रबंधक एल एम तिवारी सहित समिति के विभिन्न सदस्य व विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments