Tuesday, April 28, 2026
Google search engine
HomeUttar Pradeshनोएडा में इंडियन ऑयल के कार्यकारी निदेशक अजय गर्ग ने की आत्महत्या,...

नोएडा में इंडियन ऑयल के कार्यकारी निदेशक अजय गर्ग ने की आत्महत्या, 17वीं मंजिल से कूदकर दी जान

नोएडा में इंडियन ऑयल के कार्यकारी निदेशक अजय गर्ग ने की आत्महत्या, 17वीं मंजिल से कूदकर दी जान

भास्कर न्यूज़24| नोएडा

नोएडा से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) के कार्यकारी निदेशक अजय गर्ग ने 17वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस को घटनास्थल से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें अजय गर्ग ने जिंदगी से परेशान होने की बात लिखी है। हालांकि सुसाइड नोट में किसी व्यक्ति या संस्था पर सीधे तौर पर आरोप नहीं लगाया गया है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है। परिजनों से पूछताछ की जा रही है और सुसाइड नोट की फॉरेंसिक जांच भी कराई जा रही है।

वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि मामले में किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले सभी तथ्यों की गहनता से पड़ताल की जाएगी। इंडियन ऑयल जैसे बड़े सार्वजनिक उपक्रम के वरिष्ठ अधिकारी की इस तरह मौत से कॉरपोरेट जगत में शोक की लहर है।

पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही घटना के पीछे की वास्तविक वजह स्पष्ट हो पाएगी।

 

 

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments