Tuesday, April 28, 2026
Google search engine
HomeUttar Pradeshसीएम योगी का बड़ा फैसला: यूपी पुलिस सिपाही भर्ती में आयु सीमा...

सीएम योगी का बड़ा फैसला: यूपी पुलिस सिपाही भर्ती में आयु सीमा 3 साल बढ़ी, 32,679 पदों पर अभ्यर्थियों को राहत

 

सीएम योगी का बड़ा फैसला: यूपी पुलिस सिपाही भर्ती में आयु सीमा 3 साल बढ़ी, 32,679 पदों पर अभ्यर्थियों को राहत

रिपोर्ट/सत्य प्रकाश

खबर:

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने पुलिस विभाग में सीधी भर्ती को लेकर बड़ा और अभ्यर्थी हितैषी फैसला लिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर सिपाही भर्ती सहित यूपी पुलिस एवं जेल विभाग की सीधी भर्तियों में अधिकतम आयु सीमा में सभी वर्गों के लिए 3 वर्ष की शिथिलता प्रदान की गई है।

इस निर्णय से 32,679 पदों पर भर्ती की तैयारी कर रहे लाखों अभ्यर्थियों को बड़ी राहत मिलेगी। आयु सीमा में यह छूट यूपी पुलिस की विभिन्न इकाइयों पर लागू होगी।

इन पदों पर मिलेगी आयु सीमा में छूट:

आरक्षी (सिपाही)

पीएसी (PAC)

विशेष सुरक्षा बल

महिला बटालियन

जेल वार्डर

सरकार की ओर से इस संबंध में शासनादेश जारी कर दिया गया है। लंबे समय से भर्ती प्रक्रिया में देरी के कारण आयु सीमा पार कर चुके अभ्यर्थियों की मांग को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यह निर्णय युवाओं के भविष्य को सुरक्षित करने और उन्हें समान अवसर देने के उद्देश्य से किया गया है। सरकार का यह कदम प्रदेश के युवाओं के लिए एक बड़ी सौगात माना जा रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments