6 जनवरी 2026 को प्रकाशित हुई ड्राफ्ट इलेक्टोरल रोल, 1950 पर SMS भेजकर तुरंत मिलेगी पूरी जानकारी

Picture of Bhaskar News 24

Bhaskar News 24

Share करें

✓ Link copy हो गया!

 

6 जनवरी 2026 को प्रकाशित हुई ड्राफ्ट इलेक्टोरल रोल, 1950 पर SMS भेजकर तुरंत मिलेगी पूरी जानकारी

रिपोर्ट/सत्य प्रकाश 

खबर:

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के तहत 6 जनवरी 2026 को ड्राफ्ट इलेक्टोरल रोल (वोटर लिस्ट) जारी कर दी गई है। चुनाव आयोग ने मतदाताओं की सुविधा के लिए वोटर लिस्ट में नाम जांचने का सबसे तेज़ और आसान तरीका SMS सेवा उपलब्ध कराया है।

मतदाता अपने मोबाइल से 1950 नंबर पर एक साधारण SMS भेजकर तुरंत यह जान सकते हैं कि उनका नाम वोटर लिस्ट में दर्ज है या नहीं। इसके साथ ही विधानसभा क्षेत्र, पार्ट नंबर, क्रम संख्या और संबंधित पोलिंग बूथ की जानकारी भी मिल जाएगी।

SMS से नाम जांचने का तरीका:

अपने मोबाइल से 1950 पर SMS भेजें

मैसेज लिखें: ECI <स्पेस> EPIC नंबर

उदाहरण: ECI ABC1234567

SMS भेजते ही जवाब में वोटर की पूरी जानकारी प्राप्त हो जाएगी।

यदि किसी मतदाता का नाम ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में नहीं मिल रहा है, तो वह Form-6 भरकर अपना नाम जुड़वा सकता है। चुनाव आयोग ने सभी पात्र नागरिकों से अपील की है कि वे समय रहते ड्राफ्ट सूची में अपना नाम अवश्य जांच लें और जरूरत पड़ने पर दावा/आपत्ति दर्ज कराएं, ताकि अंतिम वोटर लिस्ट में कोई त्रुटि न रहे।

Bhaskar News 24
Author: Bhaskar News 24

Share करें

✓ Link copy हो गया!
सबसे ज्यादा पड़ गई