प्रतीक यादव के इंस्टाग्राम पोस्ट से मचा सियासी तूफान, अपर्णा यादव से तलाक के संकेत

Picture of Bhaskar News 24

Bhaskar News 24

Share करें

✓ Link copy हो गया!

 

प्रतीक यादव के इंस्टाग्राम पोस्ट से मचा सियासी तूफान, अपर्णा यादव से तलाक के संकेत

संपादक/ धीरेंद्र सिंह( धीरू )

बरेली/लखनऊ। समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव के एक सोशल मीडिया पोस्ट ने उत्तर प्रदेश की राजनीति में हलचल मचा दी है। प्रतीक यादव ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक भावुक पोस्ट साझा करते हुए अपर्णा यादव से तलाक लेने के संकेत दिए हैं।

प्रतीक यादव ने पोस्ट में लिखा— “एक स्वार्थी महिला ने मेरा परिवार बर्बाद कर दिया…”। इस पोस्ट के सामने आते ही राजनीतिक और सामाजिक गलियारों में चर्चाओं का दौर तेज हो गया।

पोस्ट के बाद अपर्णा यादव से संपर्क नहीं

प्रतीक यादव की पोस्ट के बाद अपर्णा यादव का फोन कॉल नहीं उठ रहा है। बताया जा रहा है कि उनके करीबी सहयोगी भी मीडिया के कॉल रिसीव नहीं कर रहे हैं।

सूत्रों के हवाले से बयान

सूत्रों के मुताबिक, अपर्णा यादव ने इस पूरे मामले पर प्रतिक्रिया देने से इनकार करते हुए कहा है—

“यह मेरा पारिवारिक मामला है, इस पर कोई बयान नहीं देना चाहती।”

यूपी की सियासत में हलचल

प्रतीक यादव और अपर्णा यादव दोनों ही राजनीतिक रूप से चर्चित चेहरे हैं। ऐसे में इस घटनाक्रम को सिर्फ पारिवारिक विवाद नहीं, बल्कि राजनीतिक घटनाक्रम के रूप में भी देखा जा रहा है। सोशल मीडिया से लेकर राजनीतिक गलियारों तक इस मामले पर लगातार चर्चाएं जारी हैं।

फिलहाल, दोनों पक्षों की ओर से कोई औपचारिक बयान सामने नहीं आया है, लेकिन प्रतीक यादव की पोस्ट ने यूपी की राजनीति में नई बहस को जन्म दे दिया है।

Bhaskar News 24
Author: Bhaskar News 24

Share करें

✓ Link copy हो गया!
सबसे ज्यादा पड़ गई