फरीदपुर में वकील के भाई की गोली मारकर हत्या, गांव में दहशत

Picture of Bhaskar News 24

Bhaskar News 24

Share करें

✓ Link copy हो गया!

 

फरीदपुर में वकील के भाई की गोली मारकर हत्या, गांव में दहशत

किस्त के लेनदेन का पुराना विवाद बना मौत की वजह, पुलिस जांच में जुटी

रिपोर्ट/ राजेश सिंह 

बरेली। फरीदपुर थाना क्षेत्र के ग्राम नवादा बिलसंडी में सोमवार शाम उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक वकील के छोटे भाई की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुरानी रंजिश और किस्त के लेनदेन को लेकर हुआ विवाद देखते ही देखते हत्याकांड में तब्दील हो गया।

मृतक की पहचान योगेश यादव (21) के रूप में हुई है, जो स्थानीय अधिवक्ता मनोज यादव के छोटे भाई थे। ग्रामीणों के अनुसार, योगेश का कुछ लोगों से पैसों की किस्तों को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। सोमवार शाम इसी विवाद के चलते आरोपियों ने योगेश को गोली मार दी।

गोली लगते ही योगेश गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन और ग्रामीण उसे तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने इलाज के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी संदीप सिंह और थाना प्रभारी चमन सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया, ग्रामीणों से पूछताछ की और अहम साक्ष्य जुटाए। हालात को देखते हुए गांव में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

पुलिस का कहना है कि फिलहाल परिजनों की ओर से तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलते ही आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी की कार्रवाई की जाएगी।

इस हत्या की घटना से वकीलों में भी भारी आक्रोश है। अधिवक्ताओं ने आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस के अनुसार सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंपा

Bhaskar News 24
Author: Bhaskar News 24

Share करें

✓ Link copy हो गया!
सबसे ज्यादा पड़ गई