IIT कानपुर में पीएचडी छात्र की आत्महत्या, एक महीने में दूसरी घटना से परिसर में चिंता

Picture of Bhaskar News 24

Bhaskar News 24

Share करें

✓ Link copy हो गया!

 

IIT कानपुर में पीएचडी छात्र की आत्महत्या, एक महीने में दूसरी घटना से परिसर में चिंता

रिपोर्ट/राजेश सिंह 

कानपुर

IIT कानपुर में अर्थ साइंस विभाग के पीएचडी छात्र ईश्वर राम ने कॉलेज की छठी मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। यह घटना संस्थान में एक महीने के भीतर सामने आई दूसरी आत्महत्या बताई जा रही है, जिससे कैंपस में शोक और चिंता का माहौल है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, छात्र ने संस्थान परिसर की इमारत से छलांग लगाई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और संस्थान प्रशासन मौके पर पहुंचा। छात्र को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

सूत्रों के मुताबिक, आत्महत्या के कारणों को लेकर फिलहाल कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। पुलिस छात्र के साथियों, विभागीय स्टाफ और परिजनों से पूछताछ कर रही है, ताकि घटना के पीछे के कारणों का पता लगाया जा सके। संस्थान प्रशासन भी आंतरिक स्तर पर मामले की समीक्षा कर रहा है।

गौरतलब है कि इससे पहले भी हाल ही में IIT कानपुर में एक छात्र द्वारा आत्महत्या की घटना सामने आई थी। लगातार हो रही ऐसी घटनाओं ने छात्रों की मानसिक स्वास्थ्य सहायता और काउंसलिंग व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Bhaskar News 24
Author: Bhaskar News 24

Share करें

✓ Link copy हो गया!
सबसे ज्यादा पड़ गई