पत्रकारिता की आड़ में अवैध वसूली करने वाले चार तथाकथित पत्रकार गिरफ्तार, जेल भेजे गए

Picture of Bhaskar News 24

Bhaskar News 24

Share करें

✓ Link copy हो गया!

 

पत्रकारिता की आड़ में अवैध वसूली करने वाले चार तथाकथित पत्रकार गिरफ्तार, जेल भेजे गए

रिपोर्ट/राजेश सिंह 

बाराबंकी।

सफदरगंज थाना पुलिस ने पत्रकारिता की आड़ में अवैध वसूली करने वाले चार तथाकथित पत्रकारों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी न्यूज पोर्टल और सोशल मीडिया पर फर्जी व भ्रामक खबरें चलाने या वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ग्राम प्रधानों, कोटेदारों और गौशाला संचालकों से पैसे ऐंठते थे।

पकड़े गए सभी आरोपी गोंडा जिले के निवासी बताए जा रहे हैं। उनकी पहचान विशाल गुप्ता, मनीष कुमार उर्फ सम्राट, आशीष मिश्रा और रूबी अवस्थी के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके कब्जे से पांच मोबाइल फोन और एक कार बरामद की है।

पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि यह गिरोह गोंडा, बाराबंकी सहित आसपास के जिलों में काफी समय से सक्रिय था। ताजा मामला सफदरगंज थाना क्षेत्र के औलिया लालपुर स्थित एक गौ आश्रय स्थल से जुड़ा है। आरोप है कि आरोपियों ने गौशाला से जुड़ी खबर को दबाने के बदले एक लाख रुपये की मांग की थी।

गौशाला संचालक ने पैसे देने से इनकार करते हुए मामले की एफआईआर दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चारों आरोपियों को धर दबोचा। पुलिस का कहना है कि मामले की गहन जांच की जा रही है और गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका भी खंगाली जा रही है।

Bhaskar News 24
Author: Bhaskar News 24

Share करें

✓ Link copy हो गया!
सबसे ज्यादा पड़ गई