Tuesday, April 28, 2026
Google search engine
HomeUttar PradeshIAS बनने का झांसा देकर 71 लाख की ठगी, कानपुर की युवती...

IAS बनने का झांसा देकर 71 लाख की ठगी, कानपुर की युवती से सगाई कर फरार हुआ युवक

 

IAS बनने का झांसा देकर 71 लाख की ठगी, कानपुर की युवती से सगाई कर फरार हुआ युवक

रिपोर्ट/सत्य प्रकाश 

खबर:

कानपुर में IAS बनने का झूठा सपना दिखाकर एक युवती और उसके परिवार से बड़ी ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित परिवार के अनुसार, नीतीश पांडे नामक युवक ने खुद को भावी IAS अधिकारी बताते हुए युवती से सगाई की और भरोसा दिलाया कि वह जल्द ही कानपुर का डीएम बनने वाला है।

आरोप है कि युवक ने कहा कि “इंटरव्यू और प्रक्रिया के लिए पैसे देने होंगे” और डीएम बनने के बाद वह रिश्वत के पैसों से सारी रकम लौटा देगा। इस भरोसे में आकर युवती के परिवार ने कथित तौर पर 71 लाख रुपये उसे दे दिए। इसके बाद युवक पैसे लेकर फरार हो गया।

परिवार का यह भी आरोप है कि अब आरोपी युवक उनके ऊपर दबाव बनाने के लिए यह दावा कर रहा है कि उसके पास युवती की निजी तस्वीरें हैं। घटना सामने आने के बाद पीड़ित परिवार ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है। सभी आरोपों की सत्यता की पड़ताल की जा रही है और आरोपी की तलाश की जा रही है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

(नोट: यह खबर शिकायत और आरोपों पर आधारित है। जांच पूरी होने तक आरोपी को दोषी नहीं माना गया है।)

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments