यूजीसी के नए नियमों के विरोध में संगठनों का प्रदर्शन, कलेक्ट्रेट गेट पर सौंपे ज्ञापन

Picture of Bhaskar News 24

Bhaskar News 24

Share करें

✓ Link copy हो गया!

 

यूजीसी के नए नियमों के विरोध में संगठनों का प्रदर्शन, कलेक्ट्रेट गेट पर सौंपे ज्ञापन

रिपोर्ट/राजेश सिंह 

खबर:

बरेली। यूजीसी के नए नियमों के विरोध में गुरुवार को कई संगठनों ने कलेक्ट्रेट गेट पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से सौंपे। इस दौरान कलेक्ट्रेट परिसर और आसपास भारी पुलिस बल तैनात रहा। नारेबाजी के कारण कुछ समय के लिए माहौल गरमाया, हालांकि प्रदर्शन शांतिपूर्ण रहा।

प्रदर्शन के मद्देनजर सीओ प्रथम आशुतोष शिवम स्वयं मौके पर मौजूद रहे और पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा।

राष्ट्रीय सेवा संघ के पदाधिकारियों ने राष्ट्रपति को सौंपे ज्ञापन में कहा कि शिक्षा से जुड़ी सुविधाएं जाति के आधार पर नहीं, बल्कि आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को मिलनी चाहिए। उनका आरोप है कि नए नियमों से समाज में भेदभाव और वैमनस्य बढ़ेगा, इसलिए इन्हें तत्काल वापस लिया जाए।

वहीं, राजपूत करणी सेना ने प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपते हुए नए नियमों को समाज के लिए घातक बताया। संगठन ने आरोप लगाया कि यह व्यवस्था समाज को बांटने वाली है और शिक्षा के माहौल को प्रभावित कर सकती है। करणी सेना ने भी सरकार से नियमों को वापस लेने की मांग की।

Bhaskar News 24
Author: Bhaskar News 24

Share करें

✓ Link copy हो गया!
सबसे ज्यादा पड़ गई