जनता दल सेक्युलर ने सूरज राजपूत को बनाया जिला सचिव, नियुक्ति पत्र जारी

Picture of Bhaskar News 24

Bhaskar News 24

Share करें

✓ Link copy हो गया!

जनता दल सेक्युलर ने सूरज राजपूत को बनाया जिला सचिव, नियुक्ति पत्र जारी

रिपोर्ट/सत्य प्रकाश 

खबर:

बरेली। जनता दल सेक्युलर पार्टी ने संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से सौरभ राजपूत को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। पार्टी के जिला अध्यक्ष कमल कुमार प्रजापति द्वारा जारी मनोनयन पत्र के अनुसार सूरज राजपूत को जनपद बरेली में जिला सचिव नियुक्त किया गया है।

नियुक्ति पत्र में कहा गया है कि लोकनायक जयप्रकाश नारायण द्वारा शुरू की गई सम्पूर्ण क्रांति को पूरा करने के लिए जनता दल सेक्युलर के कार्यकर्ता राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व प्रधानमंत्री एच.डी. देवगौड़ा के नेतृत्व में संकल्पबद्ध हैं। इसी क्रम में सूरज राजपूत को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।

पार्टी नेतृत्व ने उनसे अपेक्षा जताई है कि वे जनता दल सेक्युलर के संगठन को सक्रिय और मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाएंगे। साथ ही नियुक्ति पर उन्हें शुभकामनाएं भी दी गई

Bhaskar News 24
Author: Bhaskar News 24

Share करें

✓ Link copy हो गया!
सबसे ज्यादा पड़ गई