NDD व RKSK के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर CMO कार्यालय बरेली में अंतर-विभागीय अभिसरण बैठक, 100% रिपोर्टिंग व WIFS कवरेज पर जोर
रिपोर्ट/सत्य प्रकाश
बरेली। मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय, बरेली में आज राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस (NDD) एवं राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम (RKSK) को प्रभावी रूप से लागू करने के उद्देश्य से एक अंतर-विभागीय अभिसरण (Inter-sectoral Convergence) बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) डॉ. विश्राम सिंह ने की।
बैठक में स्वास्थ्य, शिक्षा, पंचायती राज एवं ICDS विभाग के अधिकारियों ने सहभागिता करते हुए कार्यक्रमों के सुचारु एवं समन्वित क्रियान्वयन पर विस्तृत चर्चा की।
बैठक में अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी (ACMO) – नोडल RKSK डॉ. पवन कपाही, ACMO (RCH) डॉ. अमित कुमार, ACMO डॉ. लईक अहमद, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी (DIO) डॉ. प्रशांत रंजन, DIOS के प्रतिनिधि डॉ. के.पी. सिंह, BSA के प्रतिनिधि अजय आनंद, जिला समन्वयक (DC-DPRO) जगदीश पंत, शहरी CDPO विजय लक्ष्मी, जिला समन्वयक RKSK संजू कश्यप, जिला समन्वयक CKD कामेश्वर प्रसाद तथा Evidence Action के जिला समन्वयक दलचंद सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक में आगामी NDD राउंड को लेकर CMO एवं ACMO नोडल RKSK द्वारा विस्तृत प्रस्तुति दी गई। जिला-स्तरीय लक्ष्यों की समीक्षा करते हुए एल्बेंडाजोल टैबलेट की खुराक पर स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी किए गए। साथ ही यह निर्देश दिए गए कि 100 प्रतिशत रिपोर्टिंग उसी दिन (Same Day Reporting) सुनिश्चित की जाए, ताकि जिला व राज्य स्तर पर समयबद्ध मॉनिटरिंग संभव हो सके।
इसके अलावा दिसंबर 2025 माह के WIFS (Weekly Iron Folic Acid Supplementation) कवरेज की समीक्षा की गई। आयरन-फोलिक एसिड (IFA) टैबलेट की मांग, आपूर्ति और वितरण व्यवस्था पर चर्चा करते हुए निर्णय लिया गया कि सभी विद्यालयों में न्यूनतम तीन माह का IFA स्टॉक अनिवार्य रूप से उपलब्ध रहेगा। जिले का कोई भी विद्यालय Zero IFA Stock की स्थिति में नहीं रहेगा, इसके लिए शिक्षा एवं स्वास्थ्य विभाग के बीच नियमित समन्वय पर सहमति बनी।
WIFS कार्यक्रम को और प्रभावी बनाने के लिए जिला स्तर पर DIOS कार्यालय में प्रधानाचार्यों की बैठक तथा ब्लॉक स्तर पर BRC में बैठकों के आयोजन का निर्णय भी लिया गया।
यह बैठक इस बात का स्पष्ट संकेत है कि स्वास्थ्य, शिक्षा एवं ICDS विभाग आपसी अभिसरण के माध्यम से किशोर स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाने के लिए निरंतर और समन्वित प्रयास कर रहे हैं।


