लिमार्टज 2026 में बीबीए बरेली कॉलेज का शानदार प्रदर्शन

Picture of Bhaskar News 24

Bhaskar News 24

Share करें

✓ Link copy हो गया!

लिमार्टज 2026 में बीबीए बरेली कॉलेज का शानदार प्रदर्शन

कई प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान, समग्र प्रदर्शन में द्वितीय स्थान हासिल

रिपोर्ट/सत्य प्रकाश 

बरेली। बरेली कॉलेज के बीबीए विभाग के विद्यार्थियों ने लिमार्टज 2026 में उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए विभिन्न प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों ने नृत्य, गायन, ऐड-मैड, फेस पेंटिंग और स्टॉक मार्केटिंग जैसी प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और कई श्रेणियों में प्रथम स्थान प्राप्त कर विभाग का नाम रोशन किया।

प्रतियोगिताओं में विजेता छात्र-छात्राएं

ऐड-मैड प्रतियोगिता में पीयूष, स्वेता, सूरज एवं गुरवचन विजेता रहे।

फेस पेंटिंग प्रतियोगिता में डॉली ने प्रथम स्थान हासिल किया।

गायन प्रतियोगिता में डॉली एवं महक विजेता रहीं।

इन उल्लेखनीय सफलताओं के साथ सभी महाविद्यालयों के मध्य बीबीए, बरेली कॉलेज ने समग्र प्रदर्शन में द्वितीय स्थान प्राप्त कर अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई।

शिक्षकों ने दी बधाई

इस उपलब्धि पर विभाग के निदेशक प्रो. ए.पी. सिंह, शैक्षणिक समन्वयक डॉ. अतुल यादव, प्रॉक्टर डॉ. दिनेश प्रताप सिंह एवं अन्य शिक्षकों ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

छात्र-छात्राओं ने संभाली आयोजन की कमान

कार्यक्रम की संपूर्ण जिम्मेदारी बीबीए यू.जी. फोरम के छात्र-छात्राओं ने निभाई। मुख्य रूप से पूर्ति, नारायणी, कुनाल एवं पीयूष ने विभाग की प्रवक्ता डॉ. रिचा किंगर के सानिध्य में कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संचालित किया।

सभी आयोजनों की विस्तृत रिपोर्ट प्रिया सिंह द्वारा प्रस्तुत की गई।

लिमार्टज 2026 में बीबीए विभाग की यह उपलब्धि विद्यार्थियों की मेहनत, टीमवर्क और समर्पण का उत्कृष्ट उदाहरण है।

Bhaskar News 24
Author: Bhaskar News 24

Share करें

✓ Link copy हो गया!
सबसे ज्यादा पड़ गई