प्रेम विवाह के बाद बवाल: दो पक्ष आमने-सामने, घर में घुसकर धमकी और मारपीट का आरोप 

Picture of Bhaskar News 24

Bhaskar News 24

Share करें

✓ Link copy हो गया!

प्रेम विवाह के बाद बवाल: दो पक्ष आमने-सामने, घर में घुसकर धमकी और मारपीट का आरोप

रिपोर्ट /राजेश सिंह 

बरेली। थाना इज्जतनगर क्षेत्र के एक गांव में प्रेम विवाह के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया। युवती के परिजनों पर आरोप है कि वे नाराजगी के चलते युवक के घर पहुंच गए और जमकर हंगामा किया। इस दौरान गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है।

गांव निवासी एक युवक ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके भाई ने अपनी मर्जी से गांव की ही युवती से विवाह किया था। विवाह के बाद से ही दोनों परिवारों के बीच तनाव बना हुआ था। आरोप है कि युवती के परिजन पहले भी कई बार परिवार को धमका चुके थे।

शिकायत के मुताबिक 17 फरवरी की सुबह कुछ लोग लाठी-डंडों और धारदार हथियारों के साथ घर में घुस आए। उन्होंने परिवार के सदस्यों के साथ अभद्रता की और गांव छोड़ने की चेतावनी दी। विरोध करने पर हाथापाई भी की गई। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, तब जाकर मामला शांत हुआ। आरोपी पक्ष जाते-जाते गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी देकर चला गया।

पीड़ित परिवार का कहना है कि वे खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं और किसी भी अनहोनी की आशंका से डरे हुए हैं। उन्होंने पुलिस प्रशासन से सुरक्षा की गुहार लगाई है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। तथ्यों की पुष्टि के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Bhaskar News 24
Author: Bhaskar News 24

Share करें

✓ Link copy हो गया!
सबसे ज्यादा पड़ गई