सड़क दुर्घटनाओं व घर में भी बच्चों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर लोगों को जागरूक करने के दिए निर्देश -जिलाधिकारी* 

Picture of Bhaskar News 24

Bhaskar News 24

Share करें

✓ Link copy हो गया!

 

 

*जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक हुई संपन्न*

 

*सड़क दुर्घटनाओं व घर में भी बच्चों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर लोगों को जागरूक करने के दिए निर्देश-जिलाधिकारी*

रिपोर्ट /सत्य प्रकाश 

 

बरेली 20 फ़रवरी। जिलाधिकारी अविनाश सिंह की अध्यक्षता में आज जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई।

 

बैठक में विगत माह मा0 सांसद बरेली की अध्यक्षता में हुई बैठक में दिये गए निर्देशों की अनुपालनो के बारे में विस्तार से जानकारी दी गयी।

 

बैठक में निर्देश दिए गए कि माननीय मुख्यमंत्री जी के निर्देशानुसार जो भी जिले दुर्घटनाओ की दृष्टि से संवेदनशील हैं वहां पर क्रेन तथा एंबुलेंस की संख्या अधिक से अधिक रखी जाए।

 

बैठक में बताया गया कि निर्देशानुसार पेट्रोल पंप तथा टोल प्लाजा आदि पर संकेतक आदि लगाए गए है साथ ही ऐसे होर्डिंग तथा बैनर लगाया गए है जिससे कि लोग जागरूक हो सके ।

 

बैठक में बताया गया कि भारी वाहन ट्रैक्टर की ट्रॉली पर रिफ्लेक्टर भी लगाए गए है जिससे रात्रि के समय विजिबिल्टी बनी रहे।

 

बैठक में अवगत कराया गया कि सड़क सुरक्षा माह अब 28 फ़रवरी तक चलेगा और तदनुरूप गतिविधियां करायी जा रहीं है।

 

बैठक में जिलाधिकारी ने निर्देश दिये कि सड़क दुर्घटनाओं व घर में भी बच्चों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर लोगों को जागरूक किया जाये।

 

बैठक में अपर जिलाधिकारी वि/रा संतोष कुमार सिंह, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग भगत सिंह, परिवहन विभाग सहित संबंधित अधिकारी गण उपस्थित रहे

 

Bhaskar News 24
Author: Bhaskar News 24

Share करें

✓ Link copy हो गया!
सबसे ज्यादा पड़ गई