पूर्व सांसद वरुण गांधी की दीर्घायु के लिए शिव मंदिर में रुद्राभिषेक, समर्थकों ने की मंगलकामना

Picture of Bhaskar News 24

Bhaskar News 24

Share करें

✓ Link copy हो गया!

पूर्व सांसद वरुण गांधी की दीर्घायु के लिए शिव मंदिर में रुद्राभिषेक, समर्थकों ने की मंगलकामना

रिपोर्ट /सत्य प्रकाश 

पुरनपुर (पीलीभीत)।क्षेत्र के लोकप्रिय पूर्व सांसद Varun Gandhi के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और मंगलमय जीवन की कामना को लेकर शुक्रवार को पुरनपुर स्थित बाबा इकोत्तर नाथ शिव मंदिर में विधि-विधान से रुद्राभिषेक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समर्थकों और क्षेत्रीय लोगों ने भाग लेकर भगवान शिव से प्रार्थना की।

रुद्राभिषेक कार्यक्रम का आयोजन संतराम विश्वकर्मा (पूर्व सांसद प्रतिनिधि) और रामरतन पासवान के नेतृत्व में किया गया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर पूर्व सांसद वरुण गांधी के स्वस्थ और दीर्घ जीवन की कामना की।

इस अवसर पर रामनिवास वर्मा, मनोज वर्मा (सांसद प्रतिनिधि), राजेश गुप्ता, संत कुमार मिश्रा, रामकिशोर वर्मा, अभिषेक विश्वकर्मा, निरंकार वर्मा, दीवानी वर्मा, अनुराग वर्मा, समाचरण वर्मा, हरी प्रसाद वर्मा, राम सेवा वर्मा, मुकेश वर्मा, किशन कुमार वर्मा, रामकृष्ण वर्मा, राजीव पाल, चिरौंजी लाल भारती, नन्हेंलाल वर्मा, सतपाल सक्सेना, सर्वेश राठौर, जितेंद्र शर्मा, अरविंद वर्मा सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Bhaskar News 24
Author: Bhaskar News 24

Share करें

✓ Link copy हो गया!
सबसे ज्यादा पड़ गई