Saturday, April 18, 2026
Google search engine
HomeBareillyपरसाखेड़ा इंडस्ट्रियल एरिया में भीषण आग, पेंट फैक्ट्री का गोदाम धधका

परसाखेड़ा इंडस्ट्रियल एरिया में भीषण आग, पेंट फैक्ट्री का गोदाम धधका

परसाखेड़ा इंडस्ट्रियल एरिया में भीषण आग, पेंट फैक्ट्री का गोदाम धधका

रिपोर्ट राजेश सिंह 

बरेली। सीबीगंज थाना क्षेत्र के परसाखेड़ा औद्योगिक इलाके में शनिवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब अंकुर पेंट फैक्ट्री के गोदाम में अचानक भीषण आग लग गई। करीब 11 बजे लगी आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप धारण कर लिया और पूरे क्षेत्र में काले धुएं का गुबार छा गया।

शॉर्ट सर्किट से भड़की आग, पेंट के ड्रम बने खतरा

प्रारंभिक जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। गोदाम में बड़ी मात्रा में ज्वलनशील पेंट के ड्रम रखे होने के कारण आग तेजी से फैल गई। देखते ही देखते आग की लपटें ऊंची उठने लगीं, जिससे आसपास की फैक्ट्रियों में अफरा-तफरी मच गई।

दमकल और फैक्ट्री टीम ने मिलकर पाया काबू

घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। इसके साथ ही बीएल एग्रो ऑयल की फायर टीम ने भी तत्काल मोर्चा संभाला। करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग को काफी हद तक नियंत्रित कर लिया गया, जबकि पूरी तरह बुझाने में लगभग एक घंटे का समय लगा।

रेस्क्यू ऑपरेशन में टीम की अहम भूमिका

बीएल एग्रो इंडस्ट्रीज लिमिटेड के अग्नि सुरक्षा प्रबंधक जय नारायण सिंह के नेतृत्व में बचाव अभियान चलाया गया। टीम के सदस्यों ने तत्परता दिखाते हुए आग को फैलने से रोका और बड़ा हादसा टाल दिया।

नुकसान भारी, लेकिन जनहानि टली

इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन गोदाम में रखे सामान को भारी नुकसान पहुंचा है। फिलहाल नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

समय रहते आग पर काबू पा लेने से बड़ा हादसा टल गया, लेकिन इस घटना ने औद्योगिक क्षेत्र में सुरक्षा इंतजामों की पोल खोल दी है। आग लगने की घटनाओं को देखते हुए फैक्ट्रियों में सुरक्षा मानकों की समीक्षा की जरूरत महसूस की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments