ICSE 10वीं में आयशा तौक़ीर का शानदार प्रदर्शन, 95.6% अंकों के साथ स्कूल टॉपर बनीं

Picture of Bhaskar News 24

Bhaskar News 24

Share करें

✓ Link copy हो गया!

ICSE 10वीं में आयशा तौक़ीर का शानदार प्रदर्शन, 95.6% अंकों के साथ स्कूल टॉपर बनीं

लखनऊ के सेंट जॉन बॉस्को कॉलेज गोमतीनगर की छात्रा ने सभी शाखाओं में दूसरा स्थान हासिल कर बढ़ाया मान

रिपोर्ट सत्य प्रकाश 

लखनऊ। ICSE बोर्ड की 10वीं परीक्षा में सेंट जॉन बॉस्को कॉलेज, गोमतीनगर की छात्रा आयशा तौक़ीर ने 95.6% अंक हासिल कर स्कूल में पहला स्थान प्राप्त किया है। अपनी इस उल्लेखनीय सफलता के साथ आयशा ने न केवल अपने स्कूल में टॉप किया, बल्कि लखनऊ स्थित कॉलेज की सभी शाखाओं में दूसरा स्थान भी हासिल कर एक नई मिसाल पेश की है।

आयशा की इस उपलब्धि से उनके परिवार, शिक्षकों और स्कूल प्रबंधन में खुशी की लहर है। मूल रूप से गाजीपुर के रहने वाले आयशा के पिता तौक़ीर और माता हिना वर्तमान में लखनऊ में रहकर अपना व्यवसाय करते हैं। उन्होंने अपनी बेटी की सफलता का श्रेय उसकी मेहनत, लगन और शिक्षकों के मार्गदर्शन को दिया है।

स्कूल के शिक्षकों का कहना है कि आयशा शुरू से ही मेधावी छात्रा रही हैं और पढ़ाई के प्रति उनका समर्पण ही उनकी सफलता का आधार बना। वहीं परिवार का कहना है कि आयशा की इस उपलब्धि से घर के अन्य बच्चों को भी प्रेरणा मिलेगी और वे भी आगे बढ़ने के लिए उत्साहित होंगे।

माता-पिता और गुरुजनों ने आयशा के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि 10वीं से शुरू हुई यह सफलता की कहानी आगे भी जारी रहेगी और वह जीवन में नई ऊंचाइयों को छुएंगी।

Bhaskar News 24
Author: Bhaskar News 24

Share करें

✓ Link copy हो गया!
सबसे ज्यादा पड़ गई