फ्री ट्रेनिंग से स्वरोजगार का मौका, बरेली में ब्यूटी पार्लर और दर्जी ट्रेड के लिए आवेदन शुरू

Picture of Bhaskar News 24

Bhaskar News 24

Share करें

✓ Link copy हो गया!

फ्री ट्रेनिंग से स्वरोजगार का मौका, बरेली में ब्यूटी पार्लर और दर्जी ट्रेड के लिए आवेदन शुरू

खादी ग्रामोद्योग बोर्ड की पहल, ग्रामीण युवाओं और महिलाओं को मिलेगा हुनर सीखने का अवसर

रिपोर्ट सत्य प्रकाश 

बरेली, 12 मई। ग्रामीण क्षेत्रों के युवाओं और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से उ०प्र० खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड ने कौशल सुधार प्रशिक्षण योजना के तहत निःशुल्क प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया है। इस योजना के अंतर्गत जनपद बरेली के इच्छुक अभ्यर्थियों को ब्यूटी पार्लर और दर्जी (टेलरिंग) ट्रेड में व्यवहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा, ताकि प्रशिक्षण पूरा होने के बाद वे अपना स्वयं का रोजगार शुरू कर सकें।

जिला ग्राम उद्योग अधिकारी मनोज कुमार गुप्ता ने बताया कि योजना के तहत ब्यूटी पार्लर ट्रेड में 50 और दर्जी ट्रेड में 25 अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। प्रशिक्षण पूरी तरह निःशुल्क होगा और इसे प्रशिक्षार्थियों की सुविधा के अनुसार मण्डलीय ग्रामोद्योग प्रशिक्षण केन्द्र पिपरौला शाहजहाँपुर, तहसील, ब्लॉक अथवा जनपद स्तर पर संचालित किया जाएगा।

18 से 45 वर्ष तक के अभ्यर्थी कर सकते हैं आवेदन

योजना में आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी की आयु 18 वर्ष से 45 वर्ष के बीच निर्धारित की गई है। आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को आधार कार्ड, राशन कार्ड या परिवार आईडी, जाति प्रमाण पत्र, शैक्षिक योग्यता प्रमाण पत्र, फोटो तथा बैंक पासबुक की छायाप्रति ऑनलाइन आवेदन के समय अपलोड करनी होगी।

स्कोर कार्ड के आधार पर होगा चयन

अधिकारियों के अनुसार लाभार्थियों का चयन स्कोर कार्ड प्रणाली के आधार पर किया जाएगा। चयनित अभ्यर्थियों को प्रशिक्षण के दौरान व्यवहारिक जानकारी दी जाएगी, जिससे वे भविष्य में अपना उद्योग या स्वरोजगार आसानी से संचालित कर सकें।

21 मई तक कर सकते हैं आवेदन

प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 21 मई 2026 निर्धारित की गई है। इच्छुक अभ्यर्थी खादी ग्रामोद्योग बोर्ड की वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

ऑनलाइन आवेदन के लिए लिंक:

खादी ग्रामोद्योग आवेदन पोर्टल⁠�

Bhaskar News 24
Author: Bhaskar News 24

Share करें

✓ Link copy हो गया!
सबसे ज्यादा पड़ गई