जनसुनवाई में कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत का ‘तुरंत न्याय’ मॉडल—9.5 लाख वापस, वेतन पर सख्ती, बंधक मकान पर भी फैसला

Picture of Bhaskar News 24

Bhaskar News 24

Share करें

✓ Link copy हो गया!

हल्द्वानी में आयुक्त दीपक रावत की जनसुनवाई में त्वरित एक्शन, फरियादियों को मिली राहत

मीरा पंत को 9.5 लाख वापस, शेष 1.5 लाख सितंबर तक दिलाने के निर्देश.  सहसंपादक हरीश भाकुनी

हल्द्वानी। आयुक्त/सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत ने शनिवार को कैम्प कार्यालय में जनसुनवाई कर भूमि विवाद, धनराशि वापसी, झूठी शिकायत और बैंक में बंधक संपत्ति समेत कई मामलों का मौके पर समाधान किया।

काठगोदाम की मीरा पंत को भूमि के नाम पर दिए 11 लाख रुपये में से 9.5 लाख रुपये वापस दिलाए गए। शेष 1.5 लाख रुपये सितंबर 2026 तक लौटाने के निर्देश दिए गए।

वहीं जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र की आक्यूपेशनल थेरेपिस्ट तनुजा पाण्डेय समेत 10 कर्मचारियों के फरवरी-मार्च 2026 से लंबित वेतन का मामला भी आयुक्त ने गंभीरता से लिया। निदेशक समाज कल्याण से वार्ता कर एक सप्ताह के भीतर वेतन जारी करने के निर्देश दिए।

बैंक में बंधक भवन के मामले में भी सख्ती—मंजू जोशी के भवन पर करीब 22 लाख रुपये की बकाया सीसी लोन राशि के मामले में आयुक्त ने सीसी लोन समाप्त कर बैंक से लिखित प्रमाण लेने और शेष धनराशि तीन माह में जमा कराने के निर्देश दिए।

जनसुनवाई में चोरी की रकम वापस दिलाने, मानसिक उत्पीड़न, ज्वेलरी शॉप में चोरी और रामपुर रोड चौड़ीकरण समेत अन्य शिकायतें भी पहुंचीं। आयुक्त ने अधिकांश मामलों का मौके पर ही निस्तारण किया।

Bhaskar News 24
Author: Bhaskar News 24

Share करें

✓ Link copy हो गया!
सबसे ज्यादा पड़ गई