Thursday, August 6, 2026
Google search engine
Homeहल्द्वानीकुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने किया SIR बूथों का निरीक्षण, BLO को...

कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने किया SIR बूथों का निरीक्षण, BLO को दिए सख्त निर्देश

कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने किया SIR बूथों का निरीक्षण, BLO को दिए सख्त निर्देश

सहसंपादक हरीश भाकुनी                                         हल्द्वानी। कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने गुरुवार को विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के तहत खालसा इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका महाविद्यालय और एमबी इंटर कॉलेज स्थित विभिन्न बूथों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने SIR कार्यों की प्रगति का जायजा लेते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

आयुक्त ने AERO और BLO को अपने-अपने बूथों पर अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने तथा जारी नोटिसों का नियमानुसार एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मतदाता के नाम, पिता के नाम अथवा अन्य विवरण में किसी तरह की त्रुटि होने पर संबंधित मतदाता आवश्यक दस्तावेजों के साथ बूथ पर पहुंचकर सुधार करा सकते हैं।

दीपक रावत ने कहा कि SIR अभियान का उद्देश्य मतदाता सूची को शुद्ध, प्रमाणिक और अद्यतन बनाना है। उन्होंने अधिकारियों को पारदर्शिता एवं निष्पक्षता के साथ कार्य करने और मतदाताओं को अनावश्यक परेशानी न होने देने के निर्देश दिए।

उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे आवश्यक दस्तावेजों के साथ अपने संबंधित बूथ पर पहुंचकर मतदाता सूची में दर्ज विवरण का सत्यापन कराएं। निरीक्षण के दौरान तहसीलदार कुलदीप पांडे समेत विभिन्न क्षेत्रों के सुपरवाइजर और BLO मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments