भाजपा में संगठन विस्तार: योगेश बोरा बने जिला सोशल मीडिया सह-संयोजक
सहसंपादक हरीश भाकुनी हल्द्वानी हल्द्वानी। भारतीय जनता पार्टी नैनीताल जिले में संगठन को और अधिक मजबूत करने की दिशा में जिला सोशल मीडिया सह-संयोजकों की नियुक्ति की गई है। पार्टी द्वारा जारी सूची के अनुसार योगेश बोरा को जिला सोशल मीडिया सह-संयोजक नियुक्त किया गया है।
योगेश बोरा लंबे समय से भाजपा गौला क्षेत्र में सक्रिय, कर्मठ एवं समर्पित कार्यकर्ता के रूप में संगठन के लिए कार्य करते रहे हैं। उनकी नियुक्ति पर पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
शुभकामना संदेशों में विश्वास जताया गया है कि योगेश बोरा अपने नए दायित्व का सफलतापूर्वक निर्वहन करते हुए संगठन की डिजिटल और सोशल मीडिया गतिविधियों को नई गति देंगे तथा पार्टी को और अधिक मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। उनके उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य की कामना भी की गई है।
भास्कर न्यूज 24 | हल्द्वानी





