मुख्यमंत्री उद्यमशाला चौपाल में 100 महिलाओं ने लिया हिस्सा, स्वरोजगार के लिए किया प्रेरित

Picture of Bhaskar News 24

Bhaskar News 24

Share करें

✓ Link copy हो गया!

मुख्यमंत्री उद्यमशाला चौपाल में 100 महिलाओं ने लिया हिस्सा, स्वरोजगार के लिए किया प्रेरित

हरीश भाकुनी हल्द्वानी

धारी, 25 अगस्त 2026। विकासखंड धारी की ग्राम पंचायतों धनाचुली, चोरलेख, मंगर एवं जलनानील पहाड़ी में मंगलवार को मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना के तहत चौपाल आयोजित की गई। कार्यक्रम में करीब 100 महिलाओं ने प्रतिभाग किया।

 

चौपाल में महिलाओं को मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना, रीप, वीरामजी नरेगा समेत विभिन्न ग्रामीण विकास योजनाओं की जानकारी दी गई। महिलाओं को योजनाओं की पात्रता, लाभ और स्वरोजगार के अवसरों से अवगत कराते हुए आजीविका बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित किया गया।

 

महिलाओं ने योजनाओं से जुड़े सवाल और जिज्ञासाएं रखीं, जिनका मौके पर ही समाधान किया गया। चौपाल का उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं को सरकारी योजनाओं से जोड़कर स्वरोजगार एवं उद्यमिता के अवसर उपलब्ध कराना और उनकी आजीविका को मजबूत बनाना रहा।

Bhaskar News 24
Author: Bhaskar News 24

Share करें

✓ Link copy हो गया!
सबसे ज्यादा पड़ गई