Orange Alert के चलते नैनीताल में 31 अगस्त को स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद

Picture of Bhaskar News 24

Bhaskar News 24

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Orange Alert के चलते नैनीताल में 31 अगस्त को स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद

 

कक्षा 1 से 12 तक के सभी सरकारी, अर्द्धसरकारी और निजी विद्यालयों में रहेगा एक दिवसीय अवकाश, जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने जारी किया आदेश

 

नैनीताल, 30 अगस्त 2026। मौसम विभाग द्वारा जनपद नैनीताल में सोमवार, 31 अगस्त को Orange Alert जारी किए जाने के बाद जिला प्रशासन ने छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को देखते हुए बड़ा फैसला लिया है। जिलाधिकारी एवं अध्यक्ष जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ललित मोहन रयाल ने 31 अगस्त को जनपद के सभी सरकारी, अर्द्धसरकारी एवं निजी विद्यालयों तथा आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिवसीय अवकाश घोषित किया है।

 

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार जनपद में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा, गर्जन के साथ आकाशीय बिजली तथा वर्षा के तीव्र से अति तीव्र दौर की संभावना है। लगातार बारिश के चलते नदियों, नालों और गधेरों में तेज जलप्रवाह के साथ ही संवेदनशील क्षेत्रों में भूस्खलन की आशंका भी जताई गई है।

 

कक्षा 1 से 12 तक के विद्यालय रहेंगे बंद

 

आदेश के अनुसार 31 अगस्त, सोमवार को नैनीताल जनपद में कक्षा 1 से 12 तक संचालित सभी शासकीय, अर्द्धशासकीय एवं निजी विद्यालय बंद रहेंगे। इसके साथ ही समस्त आंगनबाड़ी केंद्रों में भी अवकाश रहेगा।

 

विद्यालयों में कार्यरत प्रधानाचार्य, प्रधानाध्यापक, शिक्षकगण एवं कार्यालय स्टाफ के लिए भी अवकाश अनुमन्य रहेगा।

 

आवासीय विद्यालयों को आदेश से रखा गया बाहर

 

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह आदेश नैनीताल शहर क्षेत्र में संचालित उन आवासीय शैक्षणिक संस्थानों पर लागू नहीं होगा, जहां छात्र-छात्राओं के लिए शैक्षणिक एवं आवासीय सुविधाएं एक ही परिसर में उपलब्ध हैं।

 

आदेश का पालन अनिवार्य

 

जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने मुख्य शिक्षा अधिकारी, नैनीताल एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी, नैनीताल को आदेश का सभी संबंधित विद्यालयों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं। आदेश का उल्लंघन होने पर संबंधित के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

 

भास्कर न्यूज 24 | नैनीताल

Bhaskar News 24
Author: Bhaskar News 24

Share करें

✓ Link copy हो गया!
सबसे ज्यादा पड़ गई