आगामी 09 सितम्बर को हल्द्वानी में आयोजित होगा भव्य गौरव सेनानी सम्मान समारोह, सैनिक कल्याण मंत्री श्री गणेश जोशी ने की तैयारियों की समीक्षा

Picture of Bhaskar News 24

Bhaskar News 24

Share करें

✓ Link copy हो गया!

आगामी 09 सितम्बर को हल्द्वानी में आयोजित होगा भव्य गौरव सेनानी सम्मान समारोह, सैनिक कल्याण मंत्री श्री गणेश जोशी ने की तैयारियों की समीक्षा

 

आगामी 09 सितम्बर 2026 को हल्द्वानी में आयोजित होने वाले *गौरव सेनानी सम्मान समारोह* को सफल एवं भव्य रूप से आयोजित किए जाने को लेकर प्रदेश के सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने शनिवार को हल्द्वानी में जनप्रतिनिधियों एवं जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की।

 

बैठक में मंत्री श्री जोशी ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि उक्त समारोह को *भावपूर्ण एवं गरिमामय* रूप से सम्पन्न किया जाना है। इसके लिए जो भी तैयारियां की जानी हैं, उन्हें समयबद्ध रूप से पूर्ण कर लिया जाए। उन्होंने कहा कि समारोह में आने वाले पूर्व सैनिकों, वीर नारियों एवं उनके आश्रितों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी व्यवस्थाएं चाक-चौबंद रखी जाएं।

 

मंत्री जी ने अवगत कराया कि उक्त *गौरव सेनानी सम्मान समारोह का आयोजन हल्द्वानी स्थित वाटिका बैंकेट हॉल में किया जाएगा।* इस समारोह का उद्देश्य राष्ट्र की सेवा में अपना सर्वस्व अर्पण करने वाले वीर सैनिकों, पूर्व सैनिकों एवं वीरांगनाओं का सम्मान करना है।

इस दौरान माननीय सैनिक कल्याण मंत्री द्वारा कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण भी किया।

 

समीक्षा बैठक में अध्यक्ष जिला पंचायत दीपा

दरमवाल,लालकुआँ विधायक डॉ० मोहन सिंह बिष्ट, कालाढूंगी विधायक बंशीधर भगत, रामनगर विधायक दीवान सिंह बिष्ट, नैनीताल विधायक सरिता आर्या, मेयर हल्द्वानी गजराज सिंह बिष्ट,भाजपा जिला अध्यक्ष प्रताप बिष्ट, भाजपा जिला महामंत्री तरुण बंसल, कुन्दन परिहार* मीडिया सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष ध्रुव रौतेला सहित अनेक जनप्रतिनिधि, विभिन्न दायित्वधारी व अधिकारी उपस्थित रहे।

Bhaskar News 24
Author: Bhaskar News 24

Share करें

✓ Link copy हो गया!
सबसे ज्यादा पड़ गई