हनुमान अंश’ देखने पहुंचे सांसद अजय भट्ट, बाबा नीब करौरी महाराज के जीवन और सेवा भावना से हुए अभिभूत

Picture of Bhaskar News 24

Bhaskar News 24

Share करें

✓ Link copy हो गया!

हनुमान अंश’ देखने पहुंचे सांसद अजय भट्ट, बाबा नीब करौरी महाराज के जीवन और सेवा भावना से हुए अभिभूत

 

हल्द्वानी। नैनीताल-ऊधमसिंह नगर लोकसभा क्षेत्र के सांसद अजय भट्ट ने हल्द्वानी स्थित एक सिनेमा हॉल में सपरिवार आध्यात्मिक फिल्म ‘हनुमान अंश’ देखी। यह फिल्म परम श्रद्धेय बाबा नीब करौरी महाराज के जीवन, भक्ति, सेवा और आध्यात्मिक यात्रा से प्रेरित है।

 

फिल्म के दौरान सांसद अजय भट्ट ने बाबा नीब करौरी महाराज के जीवन से जुड़े आध्यात्मिक प्रसंगों और उनके मानव सेवा के संदेश को करीब से महसूस किया। फिल्म देखने के बाद उन्होंने बाबा के जीवन और सेवा भावना को प्रेरणादायी बताया।

 

सांसद अजय भट्ट ने कहा कि भारत की संत परंपरा सदैव समाज को भक्ति, सेवा, करुणा, प्रेम और मानव कल्याण का मार्ग दिखाती रही है। बाबा नीब करौरी महाराज का जीवन भारतीय आध्यात्मिक परंपरा और मानव सेवा की भावना का प्रेरणादायी उदाहरण है।

 

उन्होंने कहा कि बाबा के विचार और जीवन दर्शन आज भी करोड़ों लोगों को सकारात्मक दिशा प्रदान कर रहे हैं। ‘हनुमान अंश’ जैसी फिल्में संतों के जीवन, उनके संदेश और समाज के प्रति उनकी सेवा भावना को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं।

 

— भास्कर न्यूज 24

Bhaskar News 24
Author: Bhaskar News 24

Share करें

✓ Link copy हो गया!
सबसे ज्यादा पड़ गई