मुख्यमंत्री धामी बोले—“सैनिक कभी पूर्व नहीं होता, वह जीवनभर सैनिक रहता है”
हल्द्वानी में गौरव सेनानी मिलन एवं पूर्व सैनिक सम्मान समारोह आयोजित हुआ, जिसमें मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व सैनिकों, वीरांगनाओं एवं सैनिक परिवारों का सम्मान किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड वीरभूमि है और हमारे सैनिकों का त्याग एवं बलिदान राष्ट्र के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार सैनिकों, पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों के सम्मान व कल्याण के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।
कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नवीन, प्रदेश अध्यक्ष श्री महेंद्र भट्ट, सांसद श्री अजय भट्ट, सैनिक कल्याण मंत्री श्री गणेश जोशी सहित जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक व सैनिक परिवार मौजूद रहे।
🇮🇳 वीरों का सम्मान, राष्ट्र का सम्मान।




