एसएसपी डॉ. मंजुनाथ टीसी के निर्देशन में चीना पीक के जंगलों में सघन रेस्क्यू अभियान, लापता अर्णव की तलाश में पुलिस-SDRF की संयुक्त कॉम्बिंग जारी

Picture of Bhaskar News 24

Bhaskar News 24

एसएसपी डॉ. मंजुनाथ टीसी के निर्देशन में चीना पीक के जंगलों में सघन रेस्क्यू अभियान, लापता अर्णव की तलाश में पुलिस-SDRF की संयुक्त कॉम्बिंग जारी

 

6 नवंबर से लापता है अर्णव कुमार सिंह उर्फ प्रिंस कुमार, ड्रोन, डॉग स्क्वॉड और वन विभाग की टीमें भी तलाश में जुटीं

 

नैनीताल। चीना पीक के जंगलों से लापता हुए युवक अर्णव कुमार सिंह उर्फ प्रिंस कुमार की तलाश में नैनीताल पुलिस और SDRF का संयुक्त रेस्क्यू अभियान लगातार जारी है। युवक की सकुशल बरामदगी के लिए एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टीसी के निर्देशन में पुलिस, SDRF, वन विभाग, डॉग स्क्वॉड और ड्रोन टीमों को अभियान में लगाया गया है। जंगल के दुर्गम और घने इलाकों में लगातार सघन कॉम्बिंग की जा रही है।

 

एसएसपी के निर्देशन में एसपी नैनीताल डॉ. जगदीश चंद्र के मार्गदर्शन तथा सीओ नैनीताल श्रीमती अंजना नेगी के पर्यवेक्षण में रेस्क्यू अभियान संचालित किया जा रहा है। प्रभारी निरीक्षक मल्लीताल राजेंद्र सिंह रावत के नेतृत्व में नैनीताल पुलिस की टीमें चीना पीक के जंगलों में लगातार तलाशी अभियान चला रही हैं।

 

6 नवंबर की शाम से लापता है युवक

 

पुलिस के अनुसार अर्णव कुमार सिंह अपने साथियों के साथ नैनीताल घूमने आए थे। 6 नवंबर 2026 को चीना पीक घूमने के दौरान शाम करीब पांच बजे वह संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए। युवक के लापता होने की सूचना मिलते ही पुलिस और संबंधित विभागों की टीमें उनकी तलाश में जुट गईं।

 

तब से पुलिस, SDRF और वन विभाग की टीमें जंगल के अलग-अलग हिस्सों में सघन तलाशी अभियान चला रही हैं। अभियान में डॉग स्क्वॉड और ड्रोन तकनीक की भी मदद ली जा रही है, ताकि दुर्गम वन क्षेत्रों को खंगालकर युवक का पता लगाया जा सके।

 

दुर्गम जंगलों में लगातार कॉम्बिंग

 

एसएसपी डॉ. मंजुनाथ टीसी के निर्देश पर चलाए जा रहे इस अभियान में वरिष्ठ उपनिरीक्षक दिनेश जोशी, मल्लीताल थाना पुलिस, SDRF, वन विभाग, डॉग स्क्वॉड और ड्रोन टीमें जुटी हुई हैं। घने जंगल और दुर्गम भौगोलिक परिस्थितियों के बावजूद टीमें लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही हैं।

 

नैनीताल पुलिस ने आमजन से की अपील

 

नैनीताल पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी भी व्यक्ति को लापता युवक अर्णव कुमार सिंह के संबंध में कोई जानकारी मिलती है तो तत्काल पुलिस को सूचित करें।

 

इन नंबरों पर दें सूचना:

 

– कोतवाली मल्लीताल: 05942-2352424

– प्रभारी निरीक्षक मल्लीताल: 9411112869

– पुलिस कंट्रोल रूम नैनीताल: 9411112979

 

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि युवक की तलाश में किसी भी तरह की जानकारी मिलने पर बिना देरी किए संबंधित नंबरों पर संपर्क करें, ताकि अर्णव की सकुशल बरामदगी के प्रयासों में मदद मिल सके।

 

भास्कर न्यूज24 | हल्द्वानी

संपादक: हरीश भाकुनी

Bhaskar News 24
Author: Bhaskar News 24

Share करें

✓ Link copy हो गया!
सबसे ज्यादा पड़ गई