नगर आयुक्त के नेतृत्व में नगर निगम की पांच टीमों का औचक निरीक्षण, अनुपस्थित सफाई कर्मियों पर होगी सख्त कार्रवा
हल्द्वानी, 19 नवंबर 2026।
नगर निगम हल्द्वानी-काठगोदाम ने शहर की सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने और सफाई कर्मचारियों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए सख्ती शुरू कर दी है। गुरुवा सुबह नगर आयुक्त के नेतृत्व में नगर निगम की पांच अलग-अलग टीमों ने विभिन्न वार्डों में औचक निरीक्षण कर सफाई व्यवस्था और कर्मचारियों की उपस्थिति का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त ने स्वयं वार्ड संख्या 03, 04 और 06 का निरीक्षण किया। वहीं, नगर निगम के अन्य अधिकारियों की चार टीमों ने वार्ड संख्या 11, 17, 18, 25, 26, 27, 34, 36, 37, 57, 58 और 60 में सफाई व्यवस्था की जांच की।
निरीक्षण के दौरान विभिन्न वार्डों में कई सफाई कर्मचारी और सफाई नायक अपने निर्धारित कार्यस्थलों से अनुपस्थित पाए गए। इस पर नगर आयुक्त ने कड़ी नाराजगी जताते हुए संबंधित अधिकारियों को अनुपस्थित कर्मचारियों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
नगर आयुक्त ने स्पष्ट किया कि सभी सफाई कर्मचारी एवं सफाई नायक निर्धारित समय पर अपने कार्यस्थल पर उपस्थित होकर पूरी कार्यावधि में अपने दायित्वों का निर्वहन करें। साथ ही सभी कर्मचारियों के लिए बायोमेट्रिक प्रणाली के माध्यम से समयबद्ध उपस्थिति दर्ज करना अनिवार्य होगा।
लापरवाही और अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं होगी
नगर आयुक्त ने कहा कि शहर की सफाई व्यवस्था नगर निगम का चेहरा होती है। स्वच्छ एवं व्यवस्थित शहर न केवल नगर निगम की कार्यप्रणाली को दर्शाता है, बल्कि नागरिकों के जीवन स्तर और शहर की छवि से भी सीधे तौर पर जुड़ा होता है। इसलिए सफाई व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही अथवा अनुशासनहीनता स्वीकार नहीं की जाएगी।
उन्होंने स्पष्ट किया कि शहर की सफाई व्यवस्था में सुधार और कर्मचारियों की जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए इस प्रकार के औचक निरीक्षण आगे भी लगातार जारी रहेंगे।
नगर निगम प्रशासन ने साफ संकेत दिए हैं कि ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले सफाई कर्मचारियों और सफाई नायकों के खिलाफ अब सख्त रुख अपनाया जाएग





