हल्द्वानी में ‘रन फॉर यूनिटी’ के जरिए गूंजा राष्ट्रीय एकता का संदेश, 72 प्रतिभागियों ने दिखाई दमखम

Picture of Bhaskar News 24

Bhaskar News 24

हल्द्वानी में ‘रन फॉर यूनिटी’ के जरिए गूंजा राष्ट्रीय एकता का संदेश, 72 प्रतिभागियों ने दिखाई दमखम

 

हल्द्वानी, 31 अक्टूबर 2026। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती एवं राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर हल्द्वानी में शनिवार सुबह राष्ट्रीय एकता, अखंडता और भाईचारे का शानदार संदेश देखने को मिला। खेल निदेशालय उत्तराखंड के तत्वावधान में जिला प्रशासन नैनीताल एवं जिला खेल कार्यालय हल्द्वानी द्वारा स्पोर्ट्स स्टेडियम में ‘रन फॉर यूनिटी’ दौड़ का आयोजन किया गया।

 

प्रातः 6:30 बजे आयोजित इस दौड़ में जूनियर बालक-बालिका, ओपन पुरुष-महिला एवं 60 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के सीनियर सिटीजन सहित कुल 72 प्रतिभागियों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया। प्रतिभागियों ने दौड़ के माध्यम से देश की एकता और अखंडता को मजबूत बनाए रखने का संदेश दिया।

 

जिला क्रीड़ा अधिकारी डॉ. निर्मला पंत के मार्गदर्शन में हुआ आयोजन

 

जिला क्रीड़ा अधिकारी डॉ. निर्मला पंत के मार्गदर्शन में आयोजित प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्गों के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया।

 

60 वर्ष से अधिक आयु वर्ग (सीनियर सिटीजन पुरुष)

 

– प्रथम – दिनेश चंद

– द्वितीय – कैलाश चंद जोशी

– तृतीय – रमेश टमटा

– सांत्वना पुरस्कार – त्रिलोक जीना एवं मंगतराम गुप्ता

 

सब जूनियर बालक वर्ग

 

– प्रथम – बेताब अंसारी

– द्वितीय – आदित्य बिष्ट

– तृतीय – प्रांजल

– सांत्वना पुरस्कार – रितिक

 

ओपन पुरुष वर्ग

 

– प्रथम – मोहित

– द्वितीय – गौरव नाथ

– तृतीय – शिवांशु

 

महिला वर्ग

 

– प्रथम – सोनम

– द्वितीय – दीपा नेगी

– तृतीय – कमला

– सांत्वना पुरस्कार – अनन्या सिंह

 

विजेताओं को किया गया सम्मानित

 

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मोहन पाठक, उपाध्यक्ष उत्तराखंड खेल राज्य परिषद (दर्जा राज्य मंत्री), एवं विशिष्ट अतिथि पूर्व वेटलिफ्टिंग कोच मंगतराम गुप्ता ने विजेता खिलाड़ियों और प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया।

 

इस अवसर पर मोहन पाठक ने सरदार वल्लभभाई पटेल के जीवन और राष्ट्र निर्माण में उनके अतुलनीय योगदान को याद करते हुए कहा कि युवाओं को राष्ट्रीय एकता, अखंडता और आपसी सद्भाव को मजबूत बनाने के लिए आगे आना चाहिए।

 

कार्यक्रम में माधुरी ज्वाला, बिमला रावत, त्रिलोक जीना, सुरेश पांडे, लोकेश नेगी, महेश सिंह, महेश बिष्ट, निशांत मेहता, गोविंद लटवाल, गोपाल नेगी, नमन नबियाल, ऋषभ और कल्पित चौसली सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति एवं खेलप्रेमी मौजूद रहे।

 

‘रन फॉर यूनिटी’ का मुख्य उद्देश्य युवाओं और आम नागरिकों में राष्ट्रीय एकता, अनुशासन, स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता तथा खेल भावना को बढ़ावा देना रहा।

Bhaskar News 24
Author: Bhaskar News 24

Share करें

✓ Link copy हो गया!
सबसे ज्यादा पड़ गई