राज्यमंत्री भावना मेहरा ने नैनीताल में सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश

Picture of Bhaskar News 24

Bhaskar News 24

राज्यमंत्री भावना मेहरा ने नैनीताल में सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश

 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में जनसमस्याओं का समयबद्ध निस्तारण सरकार की प्राथमिकता : भावना मेहरा

 

नैनीताल। आवास सलाहकार परिषद की उपाध्यक्ष एवं राज्यमंत्री भावना मेहरा ने बुधवार को नैनीताल प्राधिकरण सभागार में जनसुनवाई आयोजित कर भीमताल, नैनीताल, भवाली सहित आसपास के क्षेत्रों से पहुंचे लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को जनसमस्याओं पर त्वरित संज्ञान लेते हुए नियमानुसार प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

 

जनसुनवाई में स्थानीय लोगों ने घरों की मरम्मत, टीन शेड निर्माण, दीवार बनाने, छत की मरम्मत तथा भवन मानचित्र स्वीकृति से जुड़ी व्यावहारिक परेशानियां राज्यमंत्री के सामने रखीं। भावना मेहरा ने सभी शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए लोगों को नियमानुसार समस्याओं के समाधान का भरोसा दिलाया।

 

वहीं, टैक्सी यूनियन के पदाधिकारियों ने टैक्सी बाइक संचालन से संबंधित समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा। इस पर राज्यमंत्री भावना मेहरा ने आईजी कुमाऊं निवेदिता कुकरेती से फोन पर वार्ता कर समस्या के उचित समाधान का आग्रह किया। आईजी कुमाऊं ने भी इस मामले में शीघ्र समाधान निकालने का भरोसा दिलाया।

 

मॉल रोड पर निर्माण सामग्री से परेशानी, तत्काल सफाई के निर्देश

 

जनसुनवाई में मॉल रोड खुलने के बाद सड़क पर पड़ी रेत-बजरी के कारण लोगों के चोटिल होने और निर्माण सामग्री ताल में जाने से गंदगी फैलने की शिकायत भी सामने आई। इस पर राज्यमंत्री ने लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता रत्नेश सक्सेना को तत्काल निर्माण सामग्री हटवाने और क्षेत्र में सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

 

जनसुनवाई में मौजूद स्थानीय लोगों ने अपनी समस्याएं सीधे जनप्रतिनिधि के सामने रखने और उन पर तत्काल संज्ञान लिए जाने की पहल की सराहना की।

 

जनता की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सरकार का संकल्प : भावना मेहरा

 

इस अवसर पर राज्यमंत्री भावना मेहरा ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड सरकार जनसेवा और सुशासन के संकल्प के साथ निरंतर कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री का स्पष्ट संकल्प है कि आमजन को छोटी-छोटी समस्याओं के समाधान के लिए सरकारी कार्यालयों के चक्कर न काटने पड़ें, बल्कि उनकी शिकायतों का समयबद्ध और प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित हो।

 

उन्होंने कहा कि इसी प्रतिबद्धता के अनुरूप जनसुनवाई के माध्यम से जनता और शासन-प्रशासन के बीच सीधा संवाद स्थापित किया जा रहा है, ताकि आम लोगों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान हो सके।

Bhaskar News 24
Author: Bhaskar News 24

Share करें

✓ Link copy हो गया!
सबसे ज्यादा पड़ गई