त्योहारों से पहले बिंदुखत्ता के दुग्ध उत्पादकों को 42.46 लाख रुपये का बोनस, छह समितियों के पशुपालकों के चेहरे खिले

Picture of Bhaskar News 24

Bhaskar News 24

त्योहारों से पहले बिंदुखत्ता के दुग्ध उत्पादकों को 42.46 लाख रुपये का बोनस, छह समितियों के पशुपालकों के चेहरे खिले

 

लालकुआं। आगामी त्योहारों से पहले नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड ने बिंदुखत्ता क्षेत्र के दुग्ध उत्पादकों को बड़ी आर्थिक सौगात दी है। संघ की ओर से क्षेत्र की छह दुग्ध समितियों में कुल 42 लाख 46 हजार रुपये का बोनस वितरित किया गया। लगभग 66 करोड़ रुपये की दुग्ध खरीद के सापेक्ष बोनस मिलने से पशुपालकों में खुशी की लहर है।

 

संघ के अध्यक्ष मुकेश बोरा की अध्यक्षता में आयोजित बोनस वितरण कार्यक्रम में दुग्ध उत्पादकों को उनकी मेहनत और योगदान के लिए सम्मानित किया गया। इस दौरान प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले दुग्ध उत्पादकों को पुरस्कार देकर उनका उत्साहवर्धन भी किया गया।

 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अध्यक्ष मुकेश बोरा ने कहा कि दुग्ध संघ दुग्ध उत्पादकों के हितों के प्रति सजग और प्रतिबद्ध है। पशुपालक ग्रामीण अर्थव्यवस्था की मजबूत कड़ी हैं और उनकी मेहनत से ही दुग्ध संघ की गतिविधियां निरंतर आगे बढ़ रही हैं। उत्पादकों का विश्वास और सहयोग ही संघ की सबसे बड़ी ताकत है।

 

उन्होंने कहा कि बोनस वितरण पशुपालकों की मेहनत का सम्मान है। इससे उन्हें आर्थिक प्रोत्साहन मिलने के साथ भविष्य में दुग्ध उत्पादन को और बेहतर बनाने की प्रेरणा मिलेगी। संघ का प्रयास है कि दुग्ध उत्पादकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ उनके आर्थिक हितों को भी प्राथमिकता दी जाए।

 

छह दुग्ध समितियों में हुआ बोनस वितरण

 

कार्यक्रम के दौरान बिंदुखत्ता क्षेत्र की रावत नगर समिति में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले उत्पादकों को सम्मानित किया गया। वहीं खुरियाखत्ता में तृतीय तथा चित्रकूट और तिवारी नगर की ग्रामीण समितियों में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले दुग्ध उत्पादकों को भी सम्मानित किया गया।

 

इस अवसर पर संघ की ओर से तैयार समिति प्रगति विवरण भी प्रस्तुत किया गया। इसमें वित्तीय वर्ष 2024-25, 2025-26 तथा 1 अप्रैल 2026 से 30 अगस्त 2026 तक के आंकड़ों के माध्यम से समितियों की प्रगति और गतिविधियों की जानकारी दी गई।

 

कार्यक्रम में संचालक मंडल सदस्य गोविंद सिंह मेहता, सहायक प्रबंधक (स्टोर) मोहन चंद जोशी, एफओ शांति कोरंगा, मार्ग प्रभारी राजेंद्र प्रसाद, पूरन मिश्रा, गोपाल दत्त एवं मोनू कुमार सहित विभिन्न दुग्ध समितियों की प्रबंध कमेटियों के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष मौजूद रहे।

Bhaskar News 24
Author: Bhaskar News 24

Share करें

✓ Link copy हो गया!
सबसे ज्यादा पड़ गई