बरेली में नाथ नगरी की थीम पर दिवाली मेला: 11 अक्टूबर से होगी शुरुआत, शिव प्रतिमा बनेगी आकर्षण का केंद्र

Picture of Bhaskar News 24

Bhaskar News 24

Share करें

✓ Link copy हो गया!

बरेली में नाथ नगरी की थीम पर दिवाली मेला: 11 अक्टूबर से होगी शुरुआत, शिव प्रतिमा बनेगी आकर्षण का केंद्र

रिपोर्ट-कार्यालय संवाददाता

बरेली। रोटरी क्लब ऑफ बरेली द्वारा आयोजित होने वाला प्रसिद्ध 62वां दिवाली मेला इस बार विशेष रूप से ‘नाथ नगरी’ थीम पर सजाया जाएगा। यह भव्य आयोजन 11 से 13 अक्टूबर तक बरेली क्लब ग्राउंड में होगा। मेले का मुख्य आकर्षण भगवान शिव की विशाल प्रतिमा होगी, जो नाथ नगरी की आध्यात्मिक झलक प्रस्तुत करेगी।

क्लब अध्यक्ष डॉ. मनीष शर्मा ने बताया कि इस वर्ष मेला पूरी तरह कार्निवल थीम पर आधारित होगा, जिसमें बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी के लिए मनोरंजन की भरपूर व्यवस्था की गई है। मेले में जोकर शो, बच्चों की प्रतियोगिताएं, झूले, फूड कोर्ट में विभिन्न व्यंजन और रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति मुख्य आकर्षण होंगे।

सामाजिक सेवा से जुड़ा रहेगा हर दिन तीन दिवसीय इस मेले में हर दिन एक विशेष सामाजिक सेवा कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा

पहला दिन: स्कूली छात्राओं को साइकिलें वितरित की जाएंगी, जिससे वे शिक्षा के प्रति और सशक्त बन सकें।

दूसरा दिन: महिलाओं को सिलाई मशीनें प्रदान कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में कदम बढ़ाया जाएगा।

तीसरा दिन: विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों को एस्ट्रोनॉमी लैब और लैंग्वेज लैब के प्रतीक भेंट किए जाएंगे।

क्लब अध्यक्ष ने बताया कि रोटरी क्लब हर वर्ष की तरह इस बार भी समाज सेवा और मनोरंजन का सुंदर समन्वय पेश करेगा, ताकि मेला केवल उत्सव नहीं, बल्कि प्रेरणा का माध्यम भी बने।

इस अवसर पर डॉ. जितेंद्र मौर्य, डी.पी. सिंह, प्रधीर गुप्ता, राजीव गुप्ता, नरेश मलिक, दीपक मंगल और वैभव अग्रवाल सहित क्लब के कई गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।

तारीख़ें: 11 से 13 अक्टूबर
स्थान: बरेली क्लब ग्राउंड
थीम: नाथ नगरी – शिवमय आस्था और आनंद का संगम

Bhaskar News 24
Author: Bhaskar News 24

Share करें

✓ Link copy हो गया!
सबसे ज्यादा पड़ गई