डॉ. बी.आर. अंबेडकर ओपन यूनिवर्सिटी ने अंतरराष्ट्रीय शांति दूत प्रेम रावत को ‘डॉक्टर ऑफ लेटर्स’ की उपाधि से सम्मानित किया

Picture of Bhaskar News 24

Bhaskar News 24

Share करें

✓ Link copy हो गया!

डॉ. बी.आर. अंबेडकर ओपन यूनिवर्सिटी ने अंतरराष्ट्रीय शांति दूत प्रेम रावत को ‘डॉक्टर ऑफ लेटर्स’ की उपाधि से सम्मानित किया

रिपोर्ट-कार्यालय संवाददाता

बरेली। तेलंगाना के राज्यपाल एवं डॉ. बी.आर. अंबेडकर ओपन यूनिवर्सिटी (BRAOU) के कुलाधिपति जिष्णुदेव वर्मा ने विश्वविद्यालय के 26वें दीक्षांत समारोह में अंतरराष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त वक्ता, लेखक एवं शांति दूत प्रेम रावत को ‘डॉक्टर ऑफ लेटर्स’ (D.Litt) की मानद उपाधि से सम्मानित किया। यह समारोह भवन्नम वेंकटम सभागार में आयोजित हुआ।

यह सम्मान प्रेम रावत को विश्वभर में शांति और मानवीय क्षमता को बढ़ावा देने के प्रति उनके आजीवन समर्पण के लिए प्रदान किया गया। प्रेम रावत ने अपने प्रेरणादायी व्याख्यानों, पुस्तकों और ‘पीस एजुकेशन प्रोग्राम’ (Peace Education Program) के माध्यम से दुनिया के 80 से अधिक देशों में लाखों लोगों के जीवन को प्रभावित किया है। यह कार्यक्रम आज 1,500 शैक्षणिक संस्थानों और 890 जेलों में संचालित हो रहा है।

सम्मान प्राप्त करने के बाद प्रेम रावत ने कहा, “यह विश्वविद्यालय छात्रों के लिए ऐसे द्वार खोलता है, जिनसे वे जीवन में अपनी इच्छानुसार आगे बढ़ सकें। अपनी ओर से मैं भी द्वार खोलने का प्रयास करता हूँ — शांति और आंतरिक क्षमता के लिए। एक प्रकार से हम दोनों का एक ही अतुल्य ध्येय है।”

प्रेम रावत अब तक 110 से अधिक देशों में अपना शांति संदेश दे चुके हैं। वे न्यूयॉर्क टाइम्स की बेस्टसेलिंग पुस्तक ‘Hear Yourself’ के लेखक हैं। इसके साथ ही तीन गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स भी उनके नाम दर्ज हैं, जो उनके वैश्विक स्तर पर शांति और जनजागरण के प्रति असाधारण योगदान को दर्शाते हैं।

 

Bhaskar News 24
Author: Bhaskar News 24

Share करें

✓ Link copy हो गया!
सबसे ज्यादा पड़ गई