बरेली से सपा ने शिक्षक चुनाव में हाजी मोहम्मद दानिश अख्तर पर जताया भरोसा, PDA के नाम पर होगा एकजुट मतदान

Picture of Bhaskar News 24

Bhaskar News 24

Share करें

✓ Link copy हो गया!

बरेली से सपा ने शिक्षक चुनाव में हाजी मोहम्मद दानिश अख्तर पर जताया भरोसा, PDA के नाम पर होगा एकजुट मतदान

फिरोज खान भास्कर टुडे

बरेली। उत्तर प्रदेश विधान परिषद शिक्षक एवं स्नातक निर्वाचन को लेकर समाजवादी पार्टी ने अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। पार्टी ने “पीडीए (पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक)” के नाम पर एकजुटता का आह्वान करते हुए कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर तक मजबूती से जुटने के निर्देश दिए हैं।

बरेली-मुरादाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से समाजवादी पार्टी ने हाजी मोहम्मद दानिश अख्तर को अपना उम्मीदवार घोषित किया है। वहीं, आगरा खण्ड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से शशांक यादव को प्रत्याशी बनाया गया है। दोनों ही उम्मीदवारों ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे सपा की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने और शिक्षकों एवं स्नातकों की आवाज को विधान परिषद में बुलंद करने का काम करेंगे।

सपा के प्रदेश नेतृत्व ने कहा कि यह चुनाव सिर्फ प्रतिनिधि चुनने का नहीं, बल्कि समाज के वंचित तबके की आवाज को सशक्त करने का अवसर है। पीडीए के सिद्धांत के तहत सभी वर्गों को जोड़ते हुए पार्टी “समाज के हर हिस्से की भागीदारी” सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

बरेली में समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। स्थानीय नेताओं का कहना है कि हाजी मोहम्मद दानिश अख्तर शिक्षकों के हितों की सशक्त आवाज रहे हैं और उनके विजयी होने से क्षेत्र की शिक्षा व्यवस्था में सकारात्मक बदलाव आएगा।

समाजवादी पार्टी कार्यालय, लखनऊ से जारी इस घोषणा के बाद जिलेभर में बैठकें और प्रचार रणनीति तैयार करने का काम शुरू कर दिया गया है। पार्टी का लक्ष्य है कि आगामी 15 अक्टूबर 2025 को होने वाले मतदान में अधिकतम समर्थन जुटाकर सपा प्रत्याशियों को विजयी बनाया जाए।

 

Bhaskar News 24
Author: Bhaskar News 24

Share करें

✓ Link copy हो गया!
सबसे ज्यादा पड़ गई