दीपावली और छठ पर यूपी पुलिस अलर्ट: DGP राजीव कृष्ण ने प्रदेशभर में पुलिसकर्मियों की छुट्टियां कीं निरस्त

Picture of Bhaskar News 24

Bhaskar News 24

Share करें

✓ Link copy हो गया!

दीपावली और छठ पर यूपी पुलिस अलर्ट: DGP राजीव कृष्ण ने प्रदेशभर में पुलिसकर्मियों की छुट्टियां कीं निरस्त

फिरोज खान भास्कर टुडे

लखनऊ। दीपावली और छठ पर्व को लेकर उत्तर प्रदेश पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गई है। प्रदेश के डीजीपी राजीव कृष्ण ने बड़ा फैसला लेते हुए पूरे प्रदेश के पुलिसकर्मियों की छुट्टियां 16 अक्टूबर से 28 अक्टूबर तक निरस्त कर दी हैं। आदेश के तहत सभी रैंक के पुलिसकर्मियों को अपनी ड्यूटी पर तैनात रहना होगा।

डीजीपी मुख्यालय से जारी निर्देशों के अनुसार, इस अवधि में केवल विशेष परिस्थितियों में ही छुट्टी की अनुमति दी जाएगी, वह भी वरिष्ठ अधिकारियों की स्वीकृति के बाद। पुलिसकर्मियों को अपने-अपने थानों, चौकियों, ट्रैफिक और संवेदनशील इलाकों में पूरी जिम्मेदारी के साथ ड्यूटी देने के निर्देश दिए गए हैं।

पुलिस मुख्यालय ने कहा है कि दीपावली और छठ पर्व के दौरान भीड़भाड़, आतिशबाजी, जाम, अवैध पटाखों की बिक्री, और सुरक्षा व्यवस्थाओं को लेकर विशेष सतर्कता बरती जाएगी। इसके साथ ही सभी जिलों के कप्तानों को अपने-अपने क्षेत्रों में फोर्स की तैनाती और गश्त बढ़ाने के आदेश दिए गए हैं।

डीजीपी राजीव कृष्ण ने यह भी कहा है कि त्योहारों के दौरान शांति, सौहार्द और कानून-व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने यह भी निर्देश दिया है कि किसी भी प्रकार की अफवाह या सांप्रदायिक तनाव की स्थिति पर तुरंत नियंत्रण किया जाए और आवश्यक कार्रवाई की जाए।

प्रदेशभर में इस आदेश के बाद पुलिस महकमे में सतर्कता बढ़ गई है। दीपावली के दौरान सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए अब सभी पुलिसकर्मी मैदान में सक्रिय रहेंगे।

Bhaskar News 24
Author: Bhaskar News 24

Share करें

✓ Link copy हो गया!
सबसे ज्यादा पड़ गई