बरेली में रोहिंग्या–बांग्लादेसियों कि तलाश को लेकर प्रशासन ने विशेष अभियान चलाया

Picture of Bhaskar News 24

Bhaskar News 24

Share करें

✓ Link copy हो गया!

बरेली में रोहिंग्या–बांग्लादेसियों कि तलाश को लेकर प्रशासन ने विशेष अभियान चलाया

फिरोज खान/यूपी हेड
ब्यूरो रिपोर्ट/राजेश सिंह

डीएम अविनाश सिंह, एसएसपी अनुराग आर्य और एसपी सिटी मानुष पारिक ने संभाला मोर्चा, CO पंकज श्रीवास्तव भी रहे साथ

बरेली। जिले में रोहिंग्या और बांग्लादेशी नागरिकों की संभावित अवैध मौजूदगी की सूचना मिलते ही प्रशासन सतर्क हो गया है। शनिवार को थाना बारादरी क्षेत्र में पीलीभीत बाईपास रोड किनारे अवैध रूप से रह रहे बाहरी लोगों की तलाश में विशाल वेरिफिकेशन ड्राइव चलाई गई, जिसमें प्रशासन और पुलिस के उच्चाधिकारियों ने मोर्चा संभाला।

अभियान का नेतृत्व डीएम अविनाश सिंह, एसएसपी अनुराग आर्य, एसपी सिटी मानुष पारिक, CO पंकज श्रीवास्तव सहित गोपनीय,टीम और प्रशासन के कई वरिष्ठ अधिकारियों ने किया। सुबह से शुरू हुए इस संयुक्त ऑपरेशन में अधिकारियों ने बाईपास किनारे बनी झुग्गी बस्तियों, निर्माण स्थलों, अस्थायी ठिकानों, दुकानों और राहगीरों की गहन जांच की।

टीमों ने मजदूरों, रिहायशी लोगों और संदिग्ध व्यक्तियों से आधार कार्ड, पहचान पत्र, किरायानामा और अन्य दस्तावेज मांगे। पास पहचान संबंधी कागजात चेक किये गए ,जिनपर शक हुआ उनपर मौके पर ही सत्यापन की कार्रवाई शुरू की गई ।

अभियान के दौरान डीएम अविनाश सिंह ने स्पष्ट निर्देश दिए कि जिले में अवैध रूप से रहने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

उन्होंने कहा कि “राष्ट्रीय सुरक्षा सर्वोपरि है, और कोई भी संदिग्ध गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी।”

वहीं एसएसपी अनुराग आर्य और एसपी सिटी मानुष पारिक ने बताया कि अभियान का लक्ष्य बाहरी और संदिग्ध लोगों की पहचान कर सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करना है।

स्थानीय निवासियों ने प्रशासन की इस पहल का स्वागत किया। लोगों का कहना है कि ऐसे अभियानों से क्षेत्र में सुरक्षा और भरोसे का माहौल बढ़ता है। अधिकारियों ने यह भी बताया कि यह कार्रवाई आगे भी चरणबद्ध तरीके से जारी रहेगी और किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि पर तत्काल कार्रवाई होगी।

यह बड़ा अभियान प्रशासन की सतर्कता, प्रतिबद्धता और सुरक्षा को लेकर मजबूत इच्छाशक्ति का साफ संदेश देता है।

Bhaskar News 24
Author: Bhaskar News 24

Share करें

✓ Link copy हो गया!
सबसे ज्यादा पड़ गई