पानी गर्म करने वाली मशीन में शॉर्ट सर्किट से दो मंजिला घर में भीषण आग, महिला गंभीर रूप से झुलसी पूरा कमरा जलकर राख, बेड भी खाक

Picture of Bhaskar News 24

Bhaskar News 24

Share करें

✓ Link copy हो गया!

पानी गर्म करने वाली मशीन में शॉर्ट सर्किट से दो मंजिला घर में भीषण आग, महिला गंभीर रूप से झुलसी पूरा कमरा जलकर राख, बेड भी खाक

फिरोज खान/यूपी हेड
ब्यूरो रिपोर्ट/राजेश सिंह

बरेली। कोतवाली थाना क्षेत्र के चौपला चौराहे के पास शनिवार दोपहर बड़ा हादसा हो गया। पानी गर्म करने वाली मशीन में अचानक शॉर्ट सर्किट होने से दो मंजिला मकान में आग भड़क उठी। आग इतनी तेज थी कि कुछ ही मिनटों में पूरा कमरा जलकर राख हो गया और बेड भी पूरी तरह से जलकर खाक हो गया। इस हादसे में घर के अंदर मौजूद रमा सक्सेना गंभीर रूप से झुलस गईं।

जानकारी के अनुसार घटना उस समय हुई, जब रमा सक्सेना रोज की तरह घर के काम में व्यस्त थीं। तभी पानी गर्म करने वाली मशीन में तेज आवाज के साथ शॉर्ट सर्क्ट हुआ और उसमें आग लग गई। आग तेजी से फैलकर पूरी मंजिल को अपनी चपेट में लेती चली गई। कुछ ही पलों में धुआं पूरे घर में फैल गया और रमा सक्सेना लपटों की जद में आ गईं।

चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और किसी तरह उन्हें बाहर निकाला। परिजन गंभीर रूप से झुलसी रमा को तुरंत एक निजी अस्पताल ले गए, जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

सूचना पाकर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग इतनी भीषण थी कि कमरे में रखा अधिकांश सामान जलकर राख हो गया। फर्नीचर, बेड, घरेलू सामान और इलेक्ट्रॉनिक आइटम पूरी तरह नष्ट हो गए।

फायर विभाग की प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट को आग का मुख्य कारण माना जा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में बिजली की समस्याएं और उपकरणों में खराबी की शिकायतें पहले भी सामने आती रही हैं, लेकिन इस बार लापरवाही ने बड़ा हादसा करा दिया।

पुलिस मामले की जांच में जुटी है और मकान में हुए नुकसान का आकलन कराया जा रहा है।

Bhaskar News 24
Author: Bhaskar News 24

Share करें

✓ Link copy हो गया!
सबसे ज्यादा पड़ गई