विशेष स्वच्छता अभियान के दूसरे दिन मंडी बाईपास से टी.पी. नगर तक चला सफाई अभियान
350 किलो गीला कचरा और 150 किलो प्लास्टिक कचरा किया गया एकत्रित। सहसंपादक हरीश भाकुनी
हल्द्वानी में 08 से 16 अगस्त तक चल रहे विशेष स्वच्छता अभियान के दूसरे दिन नगर स्वास्थ्य अधिकारी के नेतृत्व में मंडी बाईपास-बरेली रोड से टी.पी. नगर मार्ग पर व्यापक सफाई अभियान चलाया गया।
अभियान में सड़क किनारे जमा कचरे की सफाई के साथ कचरा पृथक्करण, प्लास्टिक अपशिष्ट नियंत्रण और जन-जागरूकता पर जोर दिया गया। नगर निगम के अधिकारियों-कर्मचारियों के साथ Go Clean Go Green – Let’s Make It Happen NGO के स्वयंसेवकों ने भी सहभागिता की।
🟢 350 किग्रा गीला कचरा
🔵 150 किग्रा प्लास्टिक कचरा
♻️ स्वच्छता और प्लास्टिक मुक्त हल्द्वानी की दिशा में अभियान जारी





