सारथी फाउंडेशन ने 42 स्कूली बच्चों को बांटे छाते, बरसात में राहत के साथ सुरक्षा का संदेश

Picture of Bhaskar News 24

Bhaskar News 24

Share करें

✓ Link copy हो गया!

सारथी फाउंडेशन ने 42 स्कूली बच्चों को बांटे छाते, बरसात में राहत के साथ सुरक्षा का संदेश

सहसंपादक हरीश भाकुनी हल्द्वानी

हल्द्वानी। बरसात के मौसम को देखते हुए सारथी फाउंडेशन समिति की ओर से शुक्रवार को रा. प्रा. पा. बमोरी मल्ली, नियर दुर्गा सिटी सेंटर में छाता वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। संस्था अध्यक्ष नवीन पंत की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ. एससी टम्टा की मौजूदगी में स्कूल के 42 छात्र-छात्राओं को छाते वितरित किए गए। इस दौरान डॉ. टम्टा ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए सारथी फाउंडेशन की ओर से किए जा रहे सामाजिक कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि बरसात के मौसम में बच्चों को विद्यालय आने-जाने के दौरान छाता उपलब्ध कराना संस्था की सराहनीय पहल है। कार्यक्रम में विद्यालय की प्रधानाचार्या चम्पा पुरोहित और अध्यापिका दीपा जोशी सहित संस्था के सचिव ज्ञानेंद्र जोशी, गिरीश लोहनी, प्रदीप सबरवाल, जाकिर हुसैन, केतन जायसवाल, पूजा पंत, गीता बेलवाल, रंजना जोशी, बीना जोशी, संतोष गौड़ आदि मौजूद रहे।

Bhaskar News 24
Author: Bhaskar News 24

Share करें

✓ Link copy हो गया!
सबसे ज्यादा पड़ गई