Monday, May 25, 2026
Google search engine
HomePolticalफाइक एन्क्लेव कॉलोनी मोहम्मद आरिफ और बेटों पर होंगी कार्रवाई, मंत्री संजय...

फाइक एन्क्लेव कॉलोनी मोहम्मद आरिफ और बेटों पर होंगी कार्रवाई, मंत्री संजय निषाद

फाइक एन्क्लेव कॉलोनी में सरकारी तालाबों पर कब्जो का मामला!

फिरोज खान/यूपी हेड
ब्यूरो रिपोर्ट/हैदर अली

फाइक एन्क्लेव कॉलोनी मोहम्मद आरिफ और बेटों पर होंगी कार्रवाई, मंत्री संजय निषाद ने दिए कार्रवाई के निर्देश

बरेली। ग्राम हरूनगला की सरकारी भूमि पुरानी परती गाटा संख्या 766 और रास्ता गाटा संख्या 720, 729, 755, 609, 789, 727 समेत अन्य ज़मीनों पर फाइक कॉलोनी के अंतर्गत मोहम्मद आरिफ पुत्र रसीद अहमद निवासी बुखारपुरा, बरेली द्वारा अवैध कब्ज़ा और प्लाटिंग का बड़ा मामला सामने आया है।

शिकायतकर्ता परवेज अख्तर पुत्र मोहम्मद नबी, निवासी ए-39 फाइक एन्क्लेव, ने बताया कि मोहम्मद आरिफ, जो कभी माफिया अतीक अहमद के भाई अशरफ का पार्टनर रह चुका है, सरकारी भूमि पर न केवल कब्ज़ा किया, बल्कि मकान बनाकर बेचने का धंधा भी शुरू कर दिया है।

परवेज अख्तर ने आरोप लगाया कि आरिफ लगातार सरकारी तालाबों और ज़मीन पर निर्माण करा रहा है और क्षेत्रीय लेखपाल उससे “महीना” लेकर आँखें मूँद लेते हैं। यहाँ तक कि आरिफ के खिलाफ शिकायतों की जांच तक ठीक से नहीं की जाती।

उन्होंने यह भी बताया कि जगतपुर लाला बेगम की सरकारी भूमि पर भी मोहम्मद आरिफ ने कब्ज़ा कर लिया है। वहाँ के ईमानदार लेखपाल जय नारायण ने जब रिपोर्ट दर्ज कराई तो आरिफ ने उन्हें धमकियाँ तक दीं।

परवेज अख्तर ने मांग की है कि हरूनगला और फाइक कॉलोनी की सभी सरकारी भूमि की पैमाइश निष्पक्ष राजस्व टीम से कराई जाए, और मोहम्मद आरिफ व उसके पुत्रों को भूमाफिया घोषित कर जेल भेजा जाए। साथ ही अवैध रूप से अर्जित संपत्ति को योगी सरकार के बुलडोज़र से ध्वस्त किया जाए।

अब चलेगा तालाबों पर संजय निषाद मंत्री का चाबुक! फाइक एन्क्लेव समेत 1500 तालाब होंगे कब्ज़ामुक्त

बरेली। मत्स्य विभाग के मंत्री डॉ. संजय कुमार निषाद ने बरेली में गुरुवार को बड़ा ऐलान किया अब किसी तालाब पर अवैध कब्ज़ा नहीं रहेगा जल्द होगा कब्ज़ामुक्त !

मंत्री ने बताया कि जिले के लगभग 3,000 तालाबों में से 1,500 तालाबों को कब्ज़ामुक्त करा लिया गया है, और बाकी पर भी अभियान जारी है। उन्होंने कहा, “फाइक एन्क्लेव जैसे इलाकों में जहां सालों से तालाबों पर कब्ज़े हैं, उन्हें अब पूरी तरह खाली कराया जाएगा।”

मंत्री ने चेतावनी दी “तालाबों पर कब्ज़ा करने वालों की सूची तैयार कार्रवाई जा रही है, उन पर अब बुलडोज़र चलेगा। भ्रष्टाचार और लापरवाही किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।”

डॉ. निषाद ने यह भी कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि तालाबों और प्राकृतिक जलस्रोतों पर निषाद समाज को उनका पारंपरिक हक़ वापस मिले। इसके लिए तालाबों के सीमांकन, सर्वे और पट्टा निरस्तीकरण की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।

मौलाना तौकीर रजा के करीबी मोहम्मद आरिफ कॉलोनाइजर फाइक एन्क्लेव का मामला मंत्री संजय निषाद तक पहुँच चुका है। शिकायतकर्ता परवेज अख्तर की शिकायत पर मंत्री ने स्वयं संज्ञान लेकर कब्ज़ामुक्त कराने के निर्देश दिए हैं।

अब प्रशासन ने आरिफ और उसके बेटों के खिलाफ दस्तावेज़ों की जांच तेज कर दी है। माना जा रहा है कि जल्द ही फाइक कॉलोनी की अवैध संपत्तियों पर बुलडोज़र चल सकता है।

बरेली में यह मुहिम अब सिर्फ तालाबों की सफाई नहीं, बल्कि भूमाफियाओं पर सर्जिकल स्ट्राइक बन चुकी है। मंत्री के सख्त तेवरों के बाद बरेली प्रशासन में हड़कंप मच गया है, और कब्जेदारों में खौफ का माहौल है अपने चाहने वाले सफेदपोश नेताओं से संपर्क साध रहे हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments