आला हजरत हेल्पिंग सोसाइटी’की संस्थापक
समाजसेविका निदा खान पर जानलेवा हमला
फिरोज खान/यूपी हेड
रिपोर्ट/राजेश सिंह
बाल बाल बची पति और चचीयाँ ससुर पर हमला करवाने का आरोप
बरेली की सामाजिक कार्यकर्ता और तीन तलाक पीड़िता निदा खान पर मंगलवार रात करीब 9 बजे उनके घर में घुसकर एक युवक ने चाकू से हमला कर दिया। हमले में वह बाल-बाल बचीं। घटना बारादरी थाना क्षेत्र की है।
निदा ने इस हमले के पीछे जेल में बंद चचीयाँ ससुर तौकीर रजा और उनके भतीजे शीरान रजा का हाथ होने का आरोप लगाया है। उन्होंने इसकी शिकायत सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (ट्विटर) पर कर पुलिस से सुरक्षा और कार्रवाई की मांग की है।
घर में घुसकर युवक ने किया चाकू से हमला
निदा के मुताबिक, रात में अचानक एक युवक काले कपड़ों में उनके घर में घुस आया। उसके कंधे पर एक बैग भी था। वह सीढ़ियां चढ़कर पहली मंजिल तक पहुंचा और जब निदा ने उससे पहचान पूछी, तो उसने बैग से चाकू निकालकर हमला कर दिया।
निदा ने बताया“मैं किसी तरह बची। हमने शोर मचाया तो वह जान से मारने की धमकी देकर भाग गया।”
घटना CCTV कैमरे में कैद हुई है। ये फुटेज निदा ने पुलिस को सौंप दिए हैं।
कट्टरपंथी सोच के खिलाफ आवाज उठाने का नतीजा?
निदा खान लंबे समय से कट्टरपंथ, सामाजिक उत्पीड़न और तीन तलाक के खिलाफ आवाज उठाती रही हैं। उनका कहना है कि:
तौकीर रजा जब भी सरकार या प्रशासन को चुनौती देते हैं, मैं खुलकर विरोध करती हूं।
26 सितंबर को बरेली में हुए बवाल का भी मैंने विरोध किया था।
तब से मुझे लगातार धमकियां मिल रही हैं।
निदा का दावा है कि दरगाह से जुड़े कई कट्टरपंथी तत्व पहले भी विवादों में रहे हैं और अब वही लोग उन्हें टारगेट कर रहे हैं।
सोशल मीडिया पर गालियां और धमकियां
निदा ने बताया कि तौकीर रजा के समर्थक उनके वीडियो पर भद्दी टिप्पणियां कर रहे हैं।
उन्होंने कहा “जब मैं घर से बाहर निकलती हूं तो कोई पीछा करता है, कोई धमकाता है। अब बरेली में रहकर भी मैं सुरक्षित महसूस नहीं करती।”
निदा ने पुलिस से अपील की है कि सोशल मीडिया पर गाली-गलौज और धमकी देने वालों पर तुरंत कार्रवाई की जाए।
पति शीरान रजा पर गंभीर आरोप, वारंट जारी लेकिन कार्रवाई नहीं
निदा का कहना है कि उनके पति शीरान रजा पर भी कई वारंट जारी हैं, फिर भी पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही।
“अगर मुझे कुछ होता है तो जिम्मेदारी किसकी होगी, यह वीडियो इसलिए जारी किया है।”
निदा खान इस समय बरेली में हैं और उन्होंने अपनी जान को खतरे में बताते हुए तत्काल सुरक्षा की मांग की है।
तौकीर रजा: कौन हैं? क्यों उठ रहे सवाल?
सुन्नी बरेलवी संप्रदाय से आने वाले धार्मिक नेता।
आला हजरत परिवार से ताल्लुक।
2001 में इत्तेहाद-ए-मिल्लत परिषद पार्टी बनाई।
कांग्रेस, सपा और बसपा के साथ काम कर चुके हैं।
दंगों में नाम आने के बाद कई बार गिरफ्तार हुए।
41 साल में उन पर 17 केस दर्ज।
26 सितंबर 2025 को बरेली में 7 नए मुकदमे दर्ज हुए।
6 मामलों में पुलिस चार्जशीट लगा चुकी है।
निदा खान के खिलाफ जारी हो चुका है फतवा
शहर काजी ने पहले ही निदा को इस्लाम से खारिज कर दिया था।
फतवे में उनका हुक्का-पानी बंद,कोई सामान न बेचने का आदेश,और कब्रिस्तान में दफनाने तक की मनाही
जैसी सख्त बातें शामिल थीं।
तौकीर रजा की पाकिस्तानी पत्नी का मामला भी उछला
निदा खान ने दावा किया कि तौकीर रजा की एक पत्नी पाकिस्तान से थी, जिसे उन्होंने तीन तलाक देकर छोड़ दिया था।
निदा ने कहा“इन सभी मामलों की जांच होनी चाहिए। कई परिवार इनके कारण बर्बादी की कगार पर हैं।”
पुलिस की ओर से बयान बारादरी थाने के इंस्पेक्टर धनंजय पांडेय के अनुसार“निदा खान ने हमले की तहरीर दी है। CCTV फुटेज मिली है। मामले की जांच की जा रही है।”
समाजसेविका से कार्यकर्ता तक: कौन हैं निदा खान? 18 फरवरी 2015 को शीरान रजा से हुआ निकाह
दहेज, घरेलू हिंसा और तीन तलाक का सामना तीन तलाक पर आवाज उठाने वाली प्रमुख चेहरों में एक ‘आला हजरत हेल्पिंग सोसाइटी’ की संस्थापक
ट्रिपल तलाक पीड़ित महिलाओं के अधिकारों की लड़ाई लड़ती हैं
निदा खान बोलीं “अगर मुझे कुछ हुआ, तो जिम्मेदार वही लोग होंगे”
हमले के बाद निदा खान ने साफ कहा“मैं कट्टरपंथ के खिलाफ हूं, इसलिए मुझे निशाना बनाया जा रहा है।
मेरे खिलाफ साजिश रची गई है।
अब मेरी जान को खतरा है।”


