तीन तलाक पीड़ित नूरजहां बनी पूनम: प्रेमी धर्मपाल से रचाई शादी,

Picture of Bhaskar News 24

Bhaskar News 24

Share करें

✓ Link copy हो गया!

तीन तलाक पीड़ित नूरजहां बनी पूनम: प्रेमी धर्मपाल से रचाई शादी,

फिरोज खान/यूपी हेड
ब्यूरो रिपोर्ट/राजेश सिंह

बोलीं भगवान राम में आस्था, परिवार से जताया खतरा

बरेली/लखीमपुर खीरी -तीन तलाक और हलाला जैसी कुप्रथाओं से त्रस्त एक और पीड़िता ने बड़ा फैसला लिया है। लखीमपुर खीरी की रहने वाली नूरजहां ने अपना धर्म बदलकर सनातन धर्म अपना लिया और अपना नाम पूनम देवी रख लिया। शुक्रवार को उन्होंने बरेली के एक आश्रम में अपने प्रेमी धर्मपाल से हिंदू रीति-रिवाज के साथ विवाह किया।

नूरजहां का कहना है कि वह लंबे समय से इन कुप्रथाओं का दर्द झेल रही थीं। आठवीं पास नूरजहां को उनके माता-पिता ने जिस युवक से निकाह कराया था, उसने उन्हें तीन तलाक दे दिया। इस घटना ने उन्हें भीतर से तोड़ दिया।

इसी बीच दिल्ली के मुंडेरा में रहकर उनका सामना बरेली के रहने वाले धर्मपाल से हुआ। दोस्ती प्यार में बदली और दोनों पिछले आठ महीनों से लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे थे।

दोनों शुक्रवार को बरेली पहुंचे और पंडित केके शंखधार से मिलकर शादी के बंधन में बंध गए।

मंत्रोच्चार के बीच पूनम ने वरमाला पहनाई और सात फेरे लेकर अपना नया जीवन शुरू किया।

पूनम ने कहा “मैं भगवान राम को मानती हूं, पूजा करती हूं, मंदिर जाती हूं। सनातन धर्म में मेरी आस्था है, इसलिए पूरी मर्जी से धर्म परिवर्तन किया है। किसी का कोई दबाव नहीं है।”

शादी के बाद पूनम ने अपने मायके पक्ष से खतरा होने की आशंका जताई और पुलिस से सुरक्षा की मांग की। उनका कहना है कि उनकी जिंदगी में जो भी निर्णय उन्होंने लिया है, वह पूरी तरह उनकी इच्छा से लिया गया है।

धर्मपाल ने भी पूनम से शादी को अपना सौभाग्य बताते हुए कहा कि वह उन्हें पूरी जिंदगी सम्मान और सुरक्षा देने का वादा करते हैं।

तीन तलाक और हलाला की जंजीरों से निकलकर नई शुरुआत करने वाली पूनम का यह फैसला समाज में फिर एक बार सोचने को मजबूर करता है आखिर कुप्रथाओं की बेड़ियां कब टूटेंगी?

Bhaskar News 24
Author: Bhaskar News 24

Share करें

✓ Link copy हो गया!
सबसे ज्यादा पड़ गई