बरेली में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय का बड़ा बयान भाजपा विपक्षी दलों के वोट कटवा रही है

Picture of Bhaskar News 24

Bhaskar News 24

Share करें

✓ Link copy हो गया!

बरेली में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय का बड़ा बयान भाजपा विपक्षी दलों के वोट कटवा रही है

फिरोज खान /यूपी हेड
ब्यूरो रिपोर्ट/राजेश सिंह

बीएलओ पर दबाव, महंगाई बेरोजगारी पर मौन रहने का आरोप; दिवंगत शिक्षक के परिवार से मिले अजय राय

बरेली। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय शनिवार को बरेली पहुंचे, जहां उन्होंने कर्मचारी नगर में दिवंगत शिक्षक अजय अग्रवाल के परिजनों से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की। अजय अग्रवाल एसआईआर के कार्य में तैनात थे और इसी दौरान ब्रेन हैमरेज से उनकी मौत हो गई थी। कांग्रेस अध्यक्ष ने परिवार को ढांढस बंधाया और व्यवस्था पर सवाल उठाए।

इसके बाद कोतवाली के सामने स्थित आंबेडकर पार्क में अजय राय ने डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। यहां मीडिया से बातचीत में उन्होंने भाजपा पर सीधा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा बीएलओ पर दबाव बनाकर विपक्षी दलों के वोट कटवा रही है, जबकि खुद के वोट बढ़ाने की कोशिश कर रही है।

अजय राय ने कहा, “भाजपा का संगठन कमजोर है। यह सिर्फ हिंदू–मुस्लिम की राजनीति करती है। असली मुद्दों पर इनके पास जवाब नहीं है।”

उन्होंने मतदाता सूची के एसआईआर को लेकर भी सरकार पर निशाना साधा। राय ने कहा कि सरकार ने इस प्रक्रिया के लिए कम से कम छह महीने का समय देना चाहिए था, लेकिन दबाव के कारण बीएलओ तनाव में हैं और उनकी मौतें हो रही हैं।

अजय राय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में घटित कथित जहरीले सिरप प्रकरण पर भी केंद्र और प्रदेश सरकार से जवाब मांगा। उन्होंने कहा कि देश बेरोजगारी, महंगाई, रुपये की गिरावट और विदेश नीति जैसे गंभीर मुद्दों से जूझ रहा है, लेकिन भाजपा इन पर बात करने के बजाय तानाशाही रवैया अपना रही है।

राय ने यह भी आरोप लगाया कि रूस के राष्ट्रपति की भारत यात्रा के दौरान नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को उनसे मिलने नहीं दिया गया, जो लोकतांत्रिक परंपराओं के विपरीत है।

कुल मिलाकर, अजय राय के बरेली दौरे में भाजपा पर तीखे हमले, शासन-प्रशासन पर सवाल और दिवंगत शिक्षक के परिवार के प्रति संवेदना केंद्र में रही।

Bhaskar News 24
Author: Bhaskar News 24

Share करें

✓ Link copy हो गया!
सबसे ज्यादा पड़ गई