बरेली दंगे के मास्टरमाइंड मौलाना तौकीर के बेटे फरमान रजा की कार ने रोडवेज बस को मारी टक्कर, सूटकेस बरामद होने से मचा हड़कंप

Picture of Bhaskar News 24

Bhaskar News 24

Share करें

✓ Link copy हो गया!

 रिपोर्ट राजेश सिंह 

शाहजहांपुर। बरेली दंगे के मास्टरमाइंड मौलाना तौकीर के बेटे फरमान रजा मंगलवार रात एक सड़क हादसे के बाद पुलिस के हत्थे चढ़ गया। बताया जा रहा है कि शाहजहांपुर से लौटते समय तिलहर थाना क्षेत्र में उसकी कार ने पीछे से रोडवेज बस में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि मौके पर अफरा-तफरी मच गई और कुछ ही देर में राहगीरों की भारी भीड़ जमा हो गई।

हादसे की सूचना मिलते ही तिलहर पुलिस मौके पर पहुंची और फरमान रजा को हिरासत में ले लिया। पुलिस द्वारा कार की तलाशी लेने पर डिग्गी से एक ट्रॉली सूटकेस बरामद हुआ। सूत्रों का दावा है कि इस सूटकेस में नशीले पदार्थ मिले हैं, हालांकि पुलिस फिलहाल इस बरामदगी को लेकर आधिकारिक पुष्टि करने से बच रही है।

तेज रफ्तार और नशे में ड्राइविंग की आशंका

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक फरमान रजा की कार काफी तेज रफ्तार में थी और आशंका जताई जा रही है कि वह नशे की हालत में गाड़ी चला रहा था। हादसे के बाद रोडवेज बस चालक को भी पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। दोनों से अलग-अलग पूछताछ की जा रही है।

पुलिस जांच में जुटी

तिलहर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक जुगल किशोर पाल ने बताया कि फरमान रजा से सख्ती से पूछताछ की जा रही है। यह जांच की जा रही है कि हादसे के समय वह नशे में था या नहीं। साथ ही कार से बरामद ट्रॉली सूटकेस की भी गहन जांच की जा रही है।

इस हादसे और संदिग्ध बरामदगी के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Bhaskar News 24
Author: Bhaskar News 24

Share करें

✓ Link copy हो गया!
सबसे ज्यादा पड़ गई