राष्ट्रीय सम्मान महाकुंभ-2025: ICCC और यूपी पुलिस के ‘मेटा सुसाइडल अलर्ट सिस्टम’ को SKOCH गोल्ड अवॉर्ड

Picture of Bhaskar News 24

Bhaskar News 24

Share करें

✓ Link copy हो गया!

 

राष्ट्रीय सम्मान महाकुंभ-2025: ICCC और यूपी पुलिस के ‘मेटा सुसाइडल अलर्ट सिस्टम’ को SKOCH गोल्ड अवॉर्ड

संपादक/ धीरेंद्र सिंह( धीरू )

 

नई दिल्ली।

महाकुंभ-2025 के दौरान जनसुरक्षा और जीवन-रक्षा के क्षेत्र में तकनीक के अभिनव उपयोग के लिए इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर (ICCC) और उत्तर प्रदेश पुलिस के सोशल मीडिया सेंटर द्वारा संचालित मेटा सुसाइडल अलर्ट सिस्टम को वर्ष 2025 का प्रतिष्ठित SKOCH गोल्ड अवॉर्ड प्रदान किया गया है। यह सम्मान नई दिल्ली में आयोजित 105वें SKOCH समिट में दिया गया, जिसकी थीम थी — “भारत के साथ शासन / विकसित भारत का शासन”।

यह पुरस्कार जनसुरक्षा, आत्महत्या रोकथाम और तकनीक आधारित मानवीय पहल के लिए प्रदान किया गया है। इस उपलब्धि के साथ उत्तर प्रदेश पुलिस दुनिया की पहली ऐसी पुलिस एजेंसी बन गई है, जिसने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से आत्महत्या की आशंका वाले मामलों की पहचान कर समय रहते हस्तक्षेप करने की प्रणाली को संस्थागत रूप से लागू किया है।

इसके साथ ही उत्तर प्रदेश पुलिस देश की एकमात्र पुलिस फोर्स बन गई है, जिसे दो अलग-अलग श्रेणियों में SKOCH अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है, जो राज्य की तकनीक-संचालित पुलिसिंग और जनहितकारी नवाचारों की बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।

पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण की ओर से यह प्रतिष्ठित पुरस्कार

अमित कुमार (IPS) — तत्कालीन प्रभारी, महाकुंभ ICCC

राहुल श्रीवास्तव — जनसंपर्क अधिकारी, डीजीपी यूपी

सत्या यादव — डायरेक्टर आउटरीच, मेटा साउथ एशिया

ने संयुक्त रूप से ग्रहण किया।

मेटा सुसाइडल अलर्ट सिस्टम के माध्यम से सोशल मीडिया पर संकटग्रस्त व्यक्तियों की पहचान कर पुलिस और संबंधित एजेंसियां समय पर सहायता उपलब्ध कराती हैं। इस प्रणाली के जरिए अब तक कई अनमोल जिंदगियों को बचाया जा चुका है। विशेषज्ञों के अनुसार यह पहल तकनीक, संवेदनशीलता और सुशासन के संगम का उत्कृष्ट उदाहरण है, जो आने वाले समय में देशभर के लिए एक मॉडल के रूप में उभर सकती है।

Bhaskar News 24
Author: Bhaskar News 24

Share करें

✓ Link copy हो गया!
सबसे ज्यादा पड़ गई