77वें गणतंत्र दिवस पर कलेक्ट्रेट प्रांगण में हुआ भव्य ध्वजारोहण

Picture of Bhaskar News 24

Bhaskar News 24

Share करें

✓ Link copy हो गया!

 

77वें गणतंत्र दिवस पर कलेक्ट्रेट प्रांगण में हुआ भव्य ध्वजारोहण

स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों को किया गया सम्मानित

रिपोर्ट/राजेश सिंह 

जनपद। 77वें गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर कलेक्ट्रेट प्रांगण में गरिमामय वातावरण में ध्वजारोहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगान गाया गया और देश की एकता, अखंडता एवं संविधान के प्रति निष्ठा का संकल्प लिया गया।

इस अवसर पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के अमूल्य योगदान को स्मरण करते हुए उनके परिवार जनों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने सेनानियों के त्याग और बलिदान को देश की अमूल्य धरोहर बताया।

कार्यक्रम के दौरान जनपद वासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए संविधान के मूल्यों को आत्मसात करने और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय सहभागिता निभाने का आह्वान किया गया। कलेक्ट्रेट प्रांगण देशभक्ति के नारों और उत्साह से गूंज उठा।

Bhaskar News 24
Author: Bhaskar News 24

Share करें

✓ Link copy हो गया!
सबसे ज्यादा पड़ गई